Akhilesh Yadav की ताजा ख़बरें
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-सपा, कांग्रेस आपस में एक हैं और ये दोनों पीएम मोदी के खिलाफ हैं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा में विपक्षी दलों को न्योता देने पर कहा कि कांग्रेस की ओर से चाहे सपा को न्योता दिया जाए, चाहे सपा के द्वारा कांग्रेस को न्योता दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह आपस में एक हैं, यह सब भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हैं।
इस जीत से समाजवादी विचारधारा को एक नई ऊर्जा मिली है: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव में सपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहा जो भारतीय जनता पार्टी झूठ और नफरत की राजनीति करती है उसके दिन अब लद गए हैं नकारात्मक जो राजनीति करते हैं जनता उनका इसी तरह सफाया करेगी
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने किया रोड शो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने इटावा के जसवंतनगर में रोड शो किया। इस दौरान डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे भी सुनाई दिए साथ ही शिवपाल सिंह अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।
मैनपुरी उपचुनाव: शिवपाल ने अखिलेश को दिया नया खिताब, जानिए किस नाम से पुकारे
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में के लिए सभी पार्टिया चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकत झोक दी हैं। अब आने 5 दिसंबर को लोकसभा उपचुनाव होना है लेकिन खबरो की माने तो सभी की निगाहें समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी की लोकसभा उपचुनाव पर टिकी हुई है।
अखिलेश के गढ़ में सपा को घेरने का BJP ने बनाया मास्टर प्लान!
उत्तर प्रदेश में 5 दिसंबर को तीन लोकसभा मैनपुरी, रामपुर और खतोली सीटों पर उपचुनाव होने है जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी में समाजवादी पार्टी को घेरने के लिए मास्टर प्लान बनाया है।
अखिलेश ने तोड़ दी अपनी वो 'कसम'
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाकर 2017 की अपनी वो 'कसम' तोड़ दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा को हमारी पार्टी में परिवारवाद दिखता है तो हम तय करते हैं कि अगली बार हमारी पत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी।
इटावा: हरिद्वार में होंगी नेता जी की अस्थियां प्रवाहित
रविवार को मुलायम सिंह यादव की अस्थियां उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रवाहित की जायेगी। जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने नेता जी की अस्थियों को कलश में इकट्ठा कर लिया है। जिनको कल गंगा में प्रवाहित कर दिया जायेगा।
UP News: अखिलेश यादव का भावुक करने वाला ट्वीट, कहा-आज पहली बार लगा...
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को देहांत हो गया था। वहीं उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सैफई में हुआ। उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने पिता को याद कर भावुक करने वाला ट्वीट किया है।
चाट में भी पहुंच गए अडानी.... अखिलेश यादव ने गोलगप्पा खाते समय ली चुटकी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साले नितिन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

