Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 14 October 2022
केजरीवाल सरकार ने छठ पूजा के लिए दी 25 करोड़ की सौगात
Wednesday, 12 October 2022
Delhi: जर्मनी के राजदूत ने CM केजरीवाल से की मुलाकात
Tuesday, 11 October 2022
दिल्ली सरकार के स्कूलों में फॉरेन लैंग्वेज भी सीख रहे बच्चेः मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को द्वारका में दिल्ली सरकार के दो स्कूलों का दौरा किया। जहां वे परफोर्मिंग एंड विजुअल ऑर्ट और ह्यूमैनिटीज के पहले बैच के छात्रों से मिले और उनके अनुभव से रूबरू हुए।
Monday, 19 September 2022
22 सितम्बर को बुलाया गया पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, सदन में विश्वास मत साबित करेगी सरकार
जर्मनी दौरे से लौटने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की। सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे मान ने सीएम आवास पर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत की गई।
Friday, 16 September 2022
दिल्ली सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए लॉन्च किया इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक्स प्रशिक्षण
केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में युवाओं को रोजगार देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम लॉंन्च किया है। इस कार्यक्रम के जरिए युवा इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित ट्रेनिंग ले सकेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में वर्कफोर्स को बढ़ावा मिलेगा।
Friday, 16 September 2022
दिल्ली शराब नीति मामले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 40 ठिकानों पर रेड
शराब नीति का मामला दिल्ली में भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक गतिरोध के केंद्र बना हुआ है। इसी बीच शुक्रवार को शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) देशभर में छापेमारी की।
Friday, 16 September 2022
बीजेपी के खिलाफ आप का हल्ला बोल, भलस्वा लैंडफिल साइट पर आप का प्रदर्शन
देश की राजधानी दिल्ली में कूड़े पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी की एमसीडी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कूड़ा विरोधी अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत शुक्रवार को आप विधायक दुर्गेश पाठक ने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया। वहां की हालत देख आप नेताओं ने बीजेपी को खरी-खरी सुनाई। साथ ही एमसीडी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
Wednesday, 14 September 2022
एक तरफ़ भारत जोड़ो चल रहा है दूसरी तरफ़ कांग्रेस छोड़ोः संजय सिंह
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। आप नेता संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस को लेकर कहा कि कांग्रेस को दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है, एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चला रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस छोड़ो अभियान चल रहा है।
Saturday, 10 September 2022
अरविंद केजरीवाल के किया ऐलान, गुजरात में मोर्चा संभालेंगे मनीष सिसोदिया
गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात अब बदलाव चाहता है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जल्द ही लोगों की मांग को पूरा करने के लिए गुजरात में यात्रा निकालेंगे।
Friday, 09 September 2022
Delhi: एलजी से मिलने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया के घर सीबीआई रेड के बाद पहली मुलाकात
दिल्ली सरकार और एलजी में हुई जुबानी जंग के बाद शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साप्ताहिक बैठक के लिए एलजी से मिलने उनके आवास पहुंचे। करीब 40 मिनट तक चली यह बैठक कई मायनों में खास है।
Wednesday, 07 September 2022
सीएम केजरीवाल ने हिसार से की मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मेक इंडिया नंबर 1 अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की तहत केजरीवाल देश के कोने कोने तक जायेंगे। इस यात्रा की शुरुआत केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हरियाणा के हिसार से की है।
Tuesday, 06 September 2022
दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए सीएम केजरीवाल ने बुलाई पीडब्ल्यूडी की बैठक
दिल्ली को जाम मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की।