Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Monday, 31 October 2022
दिल्ली नगर निगम ने गेस्ट हाउसों को दी बड़ी राहत
Monday, 31 October 2022
अधिकारियों को डरा-धमकाकर बंद कराई गई दिल्ली की योगशालाः सिसोदिया
Monday, 31 October 2022
राष्ट्रीय एकता दिवस पर यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली नगर निगम के शाहदरा साउथ जोन की ओर से यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा अलग-अलग एनजीओ के वॉलिंटियर, आरडब्ल्यूए सदस्य, दिल्ली पुलिस के जवान, स्थानीय नागरिक के साथ ही सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चों ने एकता का संदेश दिया।
Monday, 31 October 2022
'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ कैंपेन' की फाइल फिर से एलजी को भेजीः गोपाल राय
दिल्ली सरकार ने 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान की फाइल एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को विचारार्थ भेजी गई है। सोमवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए एलजी साहब तत्काल 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैंपेन की अनुमति दें।
Monday, 31 October 2022
बीजेपी खुद मानती है उनके सभी पार्षद भ्रष्ट हैंः दुर्गेश पाठक
दिल्ली में जल्द होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज़ हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। शनिवार को दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी 2017 की तर्ज पर 2022 में भी सभी पार्षदों के टिकट काटने जा रही है।
Monday, 31 October 2022
दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके आनंद विहार को मिली पांच एंटी स्मॉग गन
देश के सबसे प्रदूषित इलाकों में शुमार राजधानी दिल्ली के आनंद विहार इलाके को दिल्ली सरकार द्वारा ढाई सौ एंटी स्मॉग गन में से पांच एंटी स्मॉग गन दी गई। सोमवार क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पांच स्मॉग गन को रवाना किया है।
Sunday, 30 October 2022
यूपी रोडवेज की बसों की वजह से दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषणः गोपाल राय
राजधानी दिल्ली में तेजी से बिगड़ती आबोहवा को देखे हुए केजरीवाल सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत वायु प्रदूषण को रोकने के उपायों पर चर्चा किया। गोपाल राय ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण व ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है।
Saturday, 29 October 2022
दिल्ली सरकार द्वारा छठ घाटों पर किये इंतजामों से लोग संतुष्टः कैलाश गहलोत
दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने छठ पर्व से पहले श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के मकसद से शनिवार को शहर के कई घाटों का दौरा किया। कैलाश गहलोत ने वहां श्रद्धालुगण व स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सभी लोग केजरीवाल सरकार के प्रबंध से संतुष्ट दिखाई दिए।
Saturday, 29 October 2022
दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब पहुंची
दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध की परत छाई रही और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच शहर की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गई। दिल्ली में हवा का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में है, जो कि किसी स्वस्थ व्यक्ति को इस हवा में बाहर आने पर बीमार बना सकता है।
Saturday, 29 October 2022
स्वामी दयानंद अस्पताल के सीएमओ को साइबर ठगों ने लगाया 5.70 लाख का चूना
शाहदरा स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉक्टर को साइबर ठगों ने बिजली कटने का डरा दिखा कर अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उनके खाते में सेंध लगाकर 5 लाख 70 हजार 712 रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से पैसे निकलने का मेसेज आया तो डॉक्टर ने तुरंत बैंक से लेन-देन रोकने को कहा है।
Friday, 28 October 2022
एमसीडी पूरी दिल्ली को कूड़े का पहाड़ बना रही हैः आतिशी
देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव की आहट के साथ ही कूड़ा पॉलिटिक्स गरमा गई है। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ बनने के मामले को लेकर आप नेताओं ने हल्ला बोल जारी है। शहर में कचरा कुप्रबंधन के खिलाफ शुक्रवार को आप के विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया।
Wednesday, 19 October 2022
Delhi: पटाखों पर प्रतिबंध को लागू करवाने के लिए 408 टीमों का गठन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिवाली के अवसर पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है और यह प्रदूषण बच्चों एवं बुजुर्ग के लिए बहुत ही घातक होता है और इसीलिए पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री तथा पटाखों को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।