Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Sunday, 06 November 2022
विदेशी नागरिक समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख की हेरोइन बरामद
Saturday, 05 November 2022
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के बयान पर सीएम केजरीवाल ने किया पलटवार, कहा-सब मनोहर कहानियां
Saturday, 05 November 2022
बीजेपी सुकेश चंद्रशेखर का सहारा लेकर चुनाव लड़ रही हैः आप
200 करोड़ रुपये की महाठगी में पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है। सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने भी उनसे मुलाकात की थी और 50 करोड़ रूपए लिए थे। इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और सुकेश चंद्रशेख पर जमकर निशाना साधा है।
Saturday, 05 November 2022
आप ने एलजी को दी चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती
दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती दी है। शनिवार को आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि हमारा प्रस्ताव है कि दिल्ली के एलजी को भी किसी एक वार्ड से चुनाव लड़ना चाहिए।
Saturday, 05 November 2022
पीए के घर ईडी कार्रवाई पर बोले सिसोदिया, चुनाव में हार का इतना डर
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर ईडी ने शनिवार को फिर कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पीए देवेंद्र शर्मा के घर छापेमारी की और फिर उन्हें पूछताछ के लिए ले गई। मनीष सिसोदिया ने इस पूरे मामले को आगामी चुनाव से जोड़ते हुए इसे बीजेपी की हार का डर बताया।
Friday, 04 November 2022
दिल्लीः मनीष सिसोदिया ने किया वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज में वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सिसोदिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, खेल में रुची बढ़ाने और खेल के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इस हॉकी मैदान को बनवाया है।
Friday, 04 November 2022
Delhi MCD Election 2022: चुनाव आयोग ने किया एलान, 4 दिसंबर को होगा दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए चार दिसंबर को मतदान किया जाएगा। जबकि सात दिसंबर को चुनाव के परिणामों की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के प्रमुख विजय सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की है।
Wednesday, 02 November 2022
आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस में 2400 छात्रों को मिल सकेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशनः सिसोदिया
केजरीवाल सरकार दिल्ली में छात्रों को वर्ल्ड क्लास उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के क्रम में पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के 18.75 एकड़ के क्षेत्र में एक नए कैंपस का निर्माण करवा रही है। पूर्वी दिल्ली में आईपी यूनिवर्सिटी का नया कैंपस लगभग बनकर तैयार है। दिल्ली उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इसके निर्माण के अंतिम चरण का जायजा लिया।
Wednesday, 02 November 2022
दिल्ली में प्रदूषण का संकट, गोपाल राय ने की वर्क फ्रॉम होम की अपील
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने जनता से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है। साथ ही निजी वाहनों से चलने से परहेज करने की अपील की है।
Wednesday, 02 November 2022
गाजीपुर सब्जी मंडी में लगेगा दिल्ली का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र
राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में से एक पुर्वी दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी में 2000 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। यह 19200 एरिया वर्ग मीटर में लगने वाला दिल्ली का सबसे बड़ा ऊर्जा केंद्र बनेगा।
Tuesday, 01 November 2022
Delhi: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत
पूर्वी दिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर इलाके में एक गर्भवती महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, दहेज ना देने की कारण लड़की के ससुराल वालों ने हत्या कर फाँसी पर लटकाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Tuesday, 01 November 2022
बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर आप की कार्रवाई, गोपाल राय ने लगाया 5 लाख का जुर्माना
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार कड़ी कार्रवाई करने से भी परहेज नहीं कर रही है। मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली स्थित बीजेपी के निर्माणधीन दफ्तर पर बड़ी कार्रवाई की।
Tuesday, 01 November 2022
Delhi: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक माहिला के पति पर आरोप लगाया है कि पुरुषोत्तम शादी के बाद से ही पैसे को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।