Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 28 January 2023
मध्य प्रदेश: मां नर्मदा जयंती महोत्सव का नर्मदापुरम में छाया उल्लास, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की पूजा-अर्चना
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का सबसे बड़ा पर्व मां नर्मदा प्रकटोत्सव नर्मदापुरम में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सेठानी घाट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में यहां पर मुख्य आयोजन किया जा रहा है
Saturday, 28 January 2023
मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटगांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
Saturday, 28 January 2023
मध्य प्रदेश: जबलपुर की बेटी खुशी की गोंड चित्रकला को प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा, केंद्रीय विद्यालय का बढ़ाया गौरव
दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान जनजातीय चित्रकला को जबलपुर की बेटी खुशी ने पीएम मोदी के सामने पेश किया। गोंड चित्रकारी जिस खूबसूरती से की गई थी उसे प्रधानमंत्री ने भी खूब सराहा।
Saturday, 28 January 2023
मध्य प्रदेश: मुरैना में जेलर के घर आय से अधिक संपत्ति का शक, लोकायुक्त पुलिस का छापा, कार्रवाई जारी
मध्य प्रदेश के मुरैना जेल में पदस्थ जेलर के मुरैना स्थित सरकारी आवास और ग्वालियर स्थित घर पर एक साथ लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापा मारा। बता दें कि लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि जेलर ने आय से अधिक संपत्ति जोड़ रखी है।
Saturday, 28 January 2023
मुरैना में वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, दो पायलट घायल
मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है। बता दें कि लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश हो गए हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार, ये हादसा मुरैना के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया
Friday, 27 January 2023
मध्य प्रदेश: शहडोल जिले की बंद पड़ी कोयला खदान में कबाड़ चोरी करने घुसे चार लोगों की गैस रिसाव से हुई मौत
धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की बंद कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि मृतक बंद पड़ी खदान में कबाड़ निकालने के लिए घुसे हुए थे।
Friday, 27 January 2023
मध्य प्रदेश: बैतूल जिले में लेड़दा घाट पर सरिया से लदा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, चार घायल
बैतूल–खंडवा–आशापुर मार्ग के लेड़दा घाट में लोहे के सरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं
Friday, 27 January 2023
मध्य प्रदेश: बड़वानी जिले में दर्दनाक हादसा, लोडिंग वाहन को धक्का लगा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन लोगों की हुई मौत
घटना मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की है, जहां पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। बताया जा रहा है कि एक लोडिंग वाहन में करीब नौ लोग सवार थे
Thursday, 26 January 2023
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले में गंगासागर से गाडरवारा लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से अधिक लोग घायल
रायसेन जिले के सिलवानी कस्बे में जमुनिया घाटी पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार कुछ लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों की संख्या 15 से 16 बताई जा रही है।
Thursday, 26 January 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री सखाराम पटेल का निधन, लिखी थीं सिंगाजी दर्शन और दादा धूनी वाले जैसी किताबें
मध्य प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री सखाराम देवकरण पटेल का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थे। एलआईजी कालोनी निवासी पूर्व राजस्व मंत्री का अंतिम संस्कार गुरुवार को राजा हरिशचंद्र मुक्तिधाम पर किया गया
Thursday, 26 January 2023
मध्य प्रदेश: इंदौर में बाइक से पांच साल की बच्ची को 60 फीट तक घसीटा, चार दिन तक चले इलाज के बाद मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से घायल हुई पांच साल की बच्ची की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह करीब 60 फीट तक बच्ची को घसीटते हुए ले गया था
Thursday, 26 January 2023
Basant Panchami 2023: उज्जैन में भगवान महाकाल को भस्म आरती में वसंत अर्पित, सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार
मध्य प्रदेश के धर्म धानी उज्जैन में वसंत पंचमी पर गुरुवार 26 जनवरी को वासंती उल्लास छाया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में तड़के 4:00 बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल को पुजारियों ने सरसों के पीले फूल के रूप में वसंत अर्पित कर गुलाल भी चढ़ाया