Madhya Pradesh News की ताजा ख़बरें
Wednesday, 11 January 2023
मध्य प्रदेश: जबलपुर बाईपास पर हाइवा वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसीटा, मौत
Wednesday, 11 January 2023
मध्य प्रदेश: उधारी मांगने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से पीटकर की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wednesday, 11 January 2023
मध्य प्रदेश: ट्रक और बस के बीच भीषण भिड़ंत, दो की मौत, 11 घायल
गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास नेशनल हाइवे-46 पर बुधवार तड़के (भोर में) करीब चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद से कानपुर (यूपी) जा रही एक बस को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
Tuesday, 10 January 2023
प्रवासी भारतीयों ने देश का नाम रोशन किया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के बाद अपने संबोधन में कहा कि वे इस समारोह में आकर प्रसन्न हैं
Tuesday, 10 January 2023
मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, 32 घायल
घटना मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले से है, जहां बालाघाट से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस की ग्राम शोभापुर के समीप ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर से बस में सवार करीब 32 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।
Tuesday, 10 January 2023
मध्य प्रदेश: इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, प्रवासी भारतीय सम्मेलन का करेंगी समापन
मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को इंदौर पहुंची। राष्ट्रपति नई दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट पर करीब 11:20 बजे पहुंची। इंदौर में राष्ट्रपति सात घंटे रहेंगी और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
Tuesday, 10 January 2023
CA Final Results: इंदौर की छात्रा शिखा ने मारी बाजी, हासिल की आल इंडिया दूसरी रैंक
मंगलवार सुबह CA Final का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। आल इंडिया दूसरी रैंक इंदौर की शिखा को मिली। वहीं पहली और दूसरी रैंक में सिर्फ एक अंक का अंतर रहा । इंदौर की शिखा जैन ने आल इंडिया रैंकिंग में संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान हासिल किया है।
Monday, 09 January 2023
मध्य प्रदेश: रात में पुलिस की मौजूदगी में बुझाई गई गुमटी में लगी आग, सुबह मिला झुलसा हुआ शव
छिंदवाड़ा शहर में बीएसएनएल ऑफिस के पीछे सड़क किनारे रखी एक गुमटी में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात में मौके पर पहुंची और वहां पर मौजूद के लोगों की मदद से आग बुझा दी गई।
Monday, 09 January 2023
मध्य प्रदेश: लोगों को परेशान कर रही शीतलहर, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
ग्वालियर शहर पूरी तरह जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। ठंड का सितम जारी रहा, और हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे दृश्यता 1000 मीटर रही
Sunday, 08 January 2023
मध्य प्रदेश: विश्व के नक्शे पर इंदौर की पहचान स्वच्छता और अतिथि सत्कार के लिए
मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आईं लंदन की चार्टर्ड अकांउटेंट हिना मेहता रविवार को पलासिया स्थित ओमशांति भवन पहुंचीं और ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ नववर्ष मनाया।
Sunday, 08 January 2023
मध्य प्रदेश: सेंधवा बॉर्डर के पास सड़क दुर्घटना में महू के दो व्यापारियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
इंदौर जिले के महू के बोहरा समाज के दो व्यापारियों की जुलवानिया में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महू के चार व्यापारी मुंबई अपने मित्र की शादी में गए हुए थे। रविवार की अलसुबह वापस लौटते वक्त सेंधवा बॉर्डर के पहले जुलवानिया में अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी
Sunday, 08 January 2023
मध्य प्रदेश: कोरोना से 135 दिन बाद इंदौर में मौत, 55 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट एक्सबीबी.1 से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर में कोरोना की वजह से करीब 135 दिन बाद किसी मरीज की मौत हुई है
Sunday, 08 January 2023
मध्य प्रदेश: VVIP रहेगा विश्राम गृह, इसी में ठहरेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में पहली मंजिल पर बने कमरा नंबर 101 को पीएम नरेन्द्र मोदी के विश्राम के लिए तैयार किया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री 9 जनवरी को आयोजन में शामिल होने के दौरान इस कक्ष में कुछ देर विश्राम करेंगे