Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 02 July 2022
किशोर की हत्या में मौसा समेत 3 पर केस दर्ज
Saturday, 02 July 2022
संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, प्रेमिका फरार
Wednesday, 15 June 2022
नोएडा: महिला का आरोप,शादी का झांसा दे किया बलात्कार
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में स्थित सैलून में काम करने वाली महिला मैनेजर ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार करने तथा 20 लाख रुपया हड़प लेने का मामला दर्ज कराया है।इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tuesday, 07 June 2022
Noida: सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के दोनों टावर 21 अगस्त को होंगे ध्वस्त
सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के दोनों टावर (एपेक्स-सियान) 21 अगस्त को दोपहर ढाई बजे तोड़े जाएंगे। ध्वस्तीकरण के दौरान करीब 300 मीटर ऊंचाई तक धूल का गुबार उठेगा। यह गुबार आसमान से छंटने में करीब 10 से 15 मिनट तक समय लेगा। ध्वस्तीकरण के दौरान 30 मिनट तक नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद किया जाएगा।
Sunday, 05 June 2022
अनोखा मामला: नेपाल के कृष्ण को ग्रेटर नोएडा की यशोदा ने पाला, 27 साल बाद ले गई देवकी
एक 14 साल का बच्चा दिल्ली में नौकरी के लिए आया था और अब 41 साल
का होने के बाद वापस अपने घर लौटा है। दरअसल, यह बच्चा एनसीआर की रफ्तार के बीच खो गया और ग्रेटर
नोएडा के एक गांव में आ पहुंचा। यहां पर करीब 27 साल तक एक घर में परिवार का सदस्य बन कर रहा, लेकिन
27 साल बाद व्ह अपने बिछड़े परिजनों से मिल गया।
Sunday, 05 June 2022
बिजली बिल जमा करने का झांसा देकर खाते से दो लाख रुपये निकाले
नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को बिजली बिल जमा कराने के झांसे में
लेकर धोखाधड़ी से उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने के मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी
की जानकारी हुई। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में मामले की शिकायत की है।
Wednesday, 27 April 2022
नोएडा में युवती ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
नोएडा, 27 अप्रैल (एजेंसी)। नोएडा में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने एक
युवक पर शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। ऐसा आरोप है कि इस बीच
वह गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। जब युवती ने उसके परिजनों से इस बात की
शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की।
Friday, 08 April 2022
Noida: कांशीराम आवास योजना के 63 लाभार्थी अपात्र, आवास खाली करने दिया आदेश
गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के सेक्टर-45 में कांशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। योजना के 63 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं, जिन्हें 15 दिन में मकान खाली करने के आदेश दिये गये हैं। घोटाले की जांच में खुलासा होने पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अपात्रों से मकान खाली कराने का आदेश दिया है।