Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 06 January 2023
Rajasthan: कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, जानिए नई तारीख
Wednesday, 04 January 2023
RPSC Paper Leak: सेकेंड ग्रेड पेपर लीक मामले में अब भी दो आरोपी फरार, इतने रुपये का इनाम घोषित
Monday, 26 December 2022
राजस्थान में ठंड का कहर, चुरू में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शीतलहर और घने कोहरे की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राज्य में तापमान लगातर नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक चुरू में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
Monday, 19 December 2022
राजस्थान: NGT की अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
नदी के पेटा क्षेत्र में झोंपड़ पट्टियों को हटा दिया गया। कुछ केबिनें भी हटाई गई है। नदी के अन्दर लोगों ने खेती करनी शुरू कर दी और सांगानेर के निकट तो एक फार्म हाउस तक खड़ा कर दिया गया है। दस साल से झुग्गी झोंपड़ी बनाकर रह रहे लोगों का आरोप है कि भरी सर्दी में उनके सिर से छत छिन ली गई है। उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है।
Saturday, 17 December 2022
मोदी सरकार के रहते एक इंच जमीन पर न चीन और न पाकिस्तान कब्जा कर सकता है- गजेन्द्र सिंह
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के परदादा के जमाने में चीन भारत की हजारों किलोमीटर जमीन हड़प गया और उन्होंने जाकर दूतावास में समझौता किया था और राजीव गांधी फाउण्डेशन ने उनसे 1 करोड़ 85 लाख रुपए लिये थे।
Tuesday, 29 November 2022
Rajasthan: बीकानेर के वूलन मार्किट में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर खाक
राजस्थान के बीकानेर में लुधियाना वूलन मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 50 दुकानें जलकर खाक हो गई। वहीं एक दुकानदार भी आग में झुलस गया। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Monday, 28 November 2022
बाड़मेर: मूक-बधिर दलित युवती के साथ गैंगरेप
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. जिसमें कुछ बदमाशों ने 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक लड़की गुरूवार की शाम समय 7 बजे जंगल में बकरी चराने गई थी. इसी दौरान वहां अचानक से गाड़ी सवार कुछ बदमाश आ गए। जिन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म कर डाला।
Tuesday, 22 November 2022
राजस्थान: गोल्ड मेडलिस्ट संगीता जाट का गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
प्रदेश की जूनियर वॉलीबॉल टीम की गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर संगीता जाट ने कहा कि सफलता सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है। सफलता व्यक्ति के जोश व सतत प्रयास के अधीन होती है जो व्यक्ति पूरी लगन के साथ प्रयास करें तो मात्र खेल ही नहीं, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता निश्चित प्राप्त होती है।