Zelensky की ताजा ख़बरें

Russia-Ukraine War: हम हर चीज के लिए तैयार हैं हम सभी..., 'वर्षगांठ पर जेलेंस्की का राष्ट्र के नाम संदेश'
यूक्रेन पर रूस के हमले को आज एक साल पूरे हो गए है। आज ही के दिन 24 फरवरी, 2022 पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों शुरू किए थे और तभी से इस युद्ध का आगाज हो गया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दो लाख सैनिकों को यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए भेजा था। तब उम्मीद लगाई जा रही थी कि कुछ ही दिनों में पुतिन की सेना कीव पर कब्जा कर लेगी और यूक्रेन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा। लेकिन युद्ध में इसके ठीक उलट हुआ और रूस की सेना को कई बार पीछे हटना पड़ा।
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दी तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी, रूस ने परमाणु सेना को किया अलर्ट
रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक साल से जंग जारी है। 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन जंग को एक साल पूरा होने वाला है। बावजूद यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चीन को इस युद्ध से दूर रहने की चेतावनी दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि चीन ने अगर रूस की मदद की तो तीसरा विश्वयुद्ध शुरू छिड़ सकता है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अपनी परमाणु सेना को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।
जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, जी20 अध्यक्षता समेत कई मुद्दों पर हुई वार्ता
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बीच दोनों नेताओं ने जी20 अध्यक्षता, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर विचार विर्मश किया।
Russia-Ukraine war: जेलेंस्की ने कहा-यूक्रेन में ब्लैक आउट के लिए रूस जिम्मेदार
रूस यूक्रेन युद्ध को छह माह से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच यूक्रेन के हजारों सैनिक मारे गए और भारी नुसकसान हुआ है। वहीं इस युद्ध में रूस के भी काफी सैनिक मारे गए। फिलहाल अभी दोनों देशों ने युद्ध रोकने के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिए है।
आपदा की कगार पर जापोरिज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्रः जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दक्षिणी यूक्रेन में घिरे जापोरिज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संभावित आपदा की चेतावनी दी है। जेलेंस्की ने अपने शुक्रवार रात के वीडियो संबोधन में कहा, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि स्थिति बहुत जोखिम भरी और खतरनाक बनी हुई है। एक बार फिर बिजली संयंत्र को आपदा के कगार पर लाएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस करेंगे ज़ेलेंस्की और एर्दोगन से मुलाकात
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस गुरुवार यानी की कल यूक्रेन में राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि गुटरेस शुक्रवार को ओडेसा के काला सागर बंदरगाह का दौरा करेंगे, जहां से अनाज का निर्यात होता है।
जेलेंस्की ने पुतिन अन्य शीर्ष रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव, प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन और मॉस्को में कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं।
