82 साल की दादी ने उम्र को दी मात, 117 मीटर की ऊंचाई से की बंजी जंपिंग
82 साल की उम्र में एक दादी मां ने उम्र को ठेंगा दिखाते हुए ऋषिकेश में बंजी जंपिंग कर दिखाया. उन्होंने 117 मीटर की दिल दहला देने वाली ऊंचाई से छलांग लगाकर सबके होश उड़ा दिए. इस बुजुर्ग महिला के अद्भुत जोश और बुलंद हौसले को देख हर कोई दंग रह गया. उनके इस कॉन्फिडेंस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

वायरल न्यूज: 'उम्र महज एक संख्या है' इस कहावत को पूरी तरह से साकार करते हुए एक बुजुर्ग महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में, 82 वर्षीय महिला बंजी जंपिंग करती नजर आ रही हैं, और उनके चेहरे पर कोई घबराहट या डर नहीं दिखाई दे रहा है. वह पूरी कॉन्फिडेंस के साथ एक ऊंची जगह से छलांग लगाती हैं, और ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें इस एडवेंचर का पूरा आनंद मिल रहा हो. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है और लोग उनकी साहसिकता की जमकर सराहना कर रहे हैं.
ऋषिकेश के शिवपुरी में इस बुजुर्ग महिला ने बंजी जंपिंग के दौरान अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा साहसिक कदम उठाया. इस वीडियो ने न सिर्फ उनकी कॉन्फिडेंस को दिखाया, बल्कि यह भी साबित किया कि उम्र केवल एक संख्या होती है, जो किसी के जुनून और साहस को कभी सीमित नहीं कर सकती.
ऋषिकेश में 82 वर्षीय महिला की बंजी जंपिंग
महिला का नाम ओलेना बाइको है, और वह 82 साल की हैं. उन्होंने अपनी जीवन के इस साहसिक क्षण का अनुभव ऋषिकेश के शिवपुरी में स्थित भारत के सबसे ऊंचे बंजी जंपिंग स्टेशन से किया. यह प्लेटफॉर्म 117 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और यहां से बंजी जंपिंग करना एक बड़ा साहसिक कदम माना जाता है. ओलेना ने बंजी जंपिंग के दौरान न केवल अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि उम्र को कभी भी खुद को सीमित करने के रूप में नहीं देखना चाहिए.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के लिए बिखरी तारीफें
ओलेना बाइको का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @globesome.india नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 32 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर 24 हजार से अधिक लाइक्स भी आए हैं. वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ओलेना ने बंजी जंपिंग के दौरान अपनी उम्र को एक चुनौती के रूप में लिया और 117 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाई.
दादी की हिम्मत और फिटनेस की सराहना
वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ओलेना की कॉन्फिडेंस और फिटनेस की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दादी अपनी जिंदगी के हर पल का आनंद ले रही हैं. देखिए वह किस तरह अपनी बाहें हिला रही हैं, ऐसा लगता है जैसे कोई बैलेरीना उड़ान भर रही हो. एक अन्य यूजर ने लिखा- इस वीडियो ने मुझे मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया. मुझे यकीन है कि उन्होंने अपनी बकेट लिस्ट की सारी चीजें चेक कर ली होंगी. तीसरे यूजर ने उन्हें साहस और आनंद का सच्चा प्रतीक बताया.
दादी का कॉन्फिडेंस बना प्रेरणा का स्रोत
ओलेना बाइको का यह साहसिक कदम न सिर्फ उनके फिटनेस स्तर को दिखाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि अगर इंसान के भीतर जुनून हो, तो कोई भी उम्र उसे जीवन के अनुभवों को पूरी तरह से जीने से नहीं रोक सकती. उनकी बंजी जंपिंग ने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और जीवन को एक रोमांचक यात्रा की तरह जीने का हर किसी का हक है


