एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल ने उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के एक सीन को किया रीक्रिएट, पति निक जोन्स भी हो गए हैरान

इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक हमशक्ल ने उनकी ही फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक सीन को रीक्रिएट किया है, जिसमें वह हू - ब - हू एक्ट्रेस जैसी नज़र आ रहीं हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • अमायरा ने न केवल बाजीराव मस्तानी की काशी बल्कि बर्फी, अंजाना - अंजानी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की एक्टिंग की कॉपी की है। उनकी एक्टिंग स्किल्स देख लोग काफी हैरान हो जाते हैं।

कहते हैं की इस दुनिया में एक जैसे दिखने वाले 7 लोग होते हैं। जिनका चेहरा हमसे मिलता - झुकता होता है। इसमें फ़िल्मी सितारे भी शामिल हैं। जिनके भी हमशक्ल इंसान इस दुनिया में होते हैं। जिनके अक्सर आपने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर देखे होंगे। अब इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल नज़र आ रही है। जो दिखने में हू - ब - हू एकदम प्रियंका चोपड़ा जैसी है। 

प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल 

वीडियो में एक्ट्रेस की तरह नज़र आने वाली लड़की का नाम अमायरा डोंगरे हैं। जिनका एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं की वह एक्ट्रेस की आइकॉनिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के एक सीन को रीक्रिएट किया है। वह प्रियंका चोपड़ा का डायलॉग बोलती हैं उनके जैसा ही लुक लेती हैं और बड़ी ही उम्दा एक्टिंग करती हैं। वीडियो में रणवीर सिंह के डायलॉग - तुम्हें हमसे और मस्तानी से बहुत शिकायतें होंगी, जिसपर अमायरा डायलॉग की लिप्सिंग करती हैं कि - पराए लोगों से क्या ही शिकायतें करनी घाव तो अपनों के चुभते हैं, अफ़सोस तो इसी बात का है श्रीमंत। 

सोशल मीडिया पर हैं अमायरा की खूब तगड़ी फैन फॉलोविंग 

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने इसको खूब पसंद किया है। साथ ही साथ इस वीडियो पर यूज़र्स काफी कमेंट करते नज़र आ रहे हैं। अमायरा ने न केवल बाजीराव मस्तानी की काशी बल्कि बर्फी, अंजाना - अंजानी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की एक्टिंग की कॉपी की है। उनकी एक्टिंग स्किल्स देख लोग काफी हैरान हो जाते हैं। उनकी काफी फैन फॉलोविंग भी है। जिसमें उन्हें 110K यूज़र्स फॉलो भी करते है। आप भी दिखिए यह खूबसूरत वीडियो।  

calender
26 April 2023, 10:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो