दुल्हन या डीजे लाइट! शादी में चमकते कपड़ों का ट्रेंड वायरल, दूल्हे का स्टाइल भी चर्चा में

सोशल मीडिया पर इन दिनों लाइट्स से सजे दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. शादी में परंपरा और टेक्नोलॉजी का यह अनोखा मेल लोगों को हैरान भी कर रहा है और खूब पसंद भी आ रहा है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़े अनोखे और दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज़ में परंपरा और आधुनिकता का ऐसा मेल देखने को मिल रहा है, जो लोगों को हैरान भी कर रहा है और आकर्षित भी.

जहां एक ओर पारंपरिक दुल्हन का सादगी भरा अंदाज़ लोगों का दिल जीत रहा है, वहीं दूसरी ओर लाइट्स से सजे कपड़े पहनकर दूल्हा-दुल्हन एक नया ट्रेंड सेट करते नजर आ रहे हैं. इन वायरल वीडियोज़ ने शादी के फैशन को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

चूड़ियों में चमकी लाइट

पहले वीडियो में एक नवविवाहित दुल्हन लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में नजर आती है. वह जमीन पर बैठकर अपने हाथों से काम करती दिखाई देती है. उसके हाथों में मेहंदी, चूड़ियां और पूरा श्रृंगार उसकी सादगी को दर्शाता है.
लेकिन इस वीडियो की खास बात उसकी चूड़ियां हैं, जिनमें लगी रंग-बिरंगी लाइट बार-बार चमकती नजर आती है, जो पारंपरिक लुक में एक अनोखा ट्विस्ट जोड़ती है.

लहंगे से लेकर बालों तक लाइट्स का जलवा

दूसरे वीडियो में दुल्हन का अंदाज़ पूरी तरह मॉडर्न दिखाई देता है. उसने भारी लहंगा पहना हुआ है, जिसे रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है. उसके पास खड़ी एक महिला उसे संभालती नजर आती है.
इस लुक में दुल्हन ने न सिर्फ अपने कपड़ों, बल्कि बालों तक में लाइट्स का इस्तेमाल किया है, जिससे उसका पूरा रूप बेहद आकर्षक और अलग दिखाई देता है.

दूल्हे की एंट्री ने लूटी महफिल

तीसरे वीडियो में दूल्हे का स्टाइल सबसे ज्यादा चर्चा में है. दूल्हा लाइट लगी शेरवानी पहनकर बारात में एंट्री करता है.
उसकी शेरवानी में लगी एलईडी लाइट्स उसके हर मूवमेंट के साथ चमकती हैं, जिससे वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है और बारात का माहौल और भी खास बन जाता है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

इन वीडियोज़ पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
zznziee ने लिखा- "अगर मुझे ये लाइट वाली चूड़ी नहीं मिली तो मैं शादी नहीं करूंगी."
nitish.soni_ ने लिखा- "लगता है इसका दूल्हा आईआईटी ग्रेजुएट होगा."
gazzuo ने लिखा- "मुझे इसके साथ लाइट वाली नेकलेस और झुमके भी चाहिए."
ttannya_1 ने लिखा- "एक दिग्गज ने कहा था, बिहार नौसिखियों के लिए नहीं है."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो