बरेली में भूत बना मसीहा! व्यक्ति को दिलाई जमानत, इस वजह से गया था जेल
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जिसे जानने के बाद आपको यकीन नहीं होगा की ऐसा भी कभी हो सकता है. दरअसल यहां एक जेल में बंद व्यक्ति की जमानत भूत ने कराई है. सबसे अजीब बात यह कि जिस व्यक्ति के कागजों पर जमानत दी गई, उसका 16 महीने पहले ही निधन हो चुका है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक व्यक्ति को धोखाधड़ी और पति-पत्नी पर हमले के मामले में जमानत मिल गई, लेकिन यह जमानत एक मृत व्यक्ति के नाम पर ली गई. जिस व्यक्ति के कागजों पर जमानत दी गई, उसका 16 महीने पहले ही निधन हो चुका है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को जमानत मिलने के बाद, पीड़ित ने कोर्ट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस घटना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया. अब यह मामला जांच का विषय बन गया है, और संबंधित अधिकारियों में चिंता का माहौल है.
आपसी रंजिश के चलते की थी हत्या
इस बीच बारादरी के रोहली टोला के रहने वाले शारिक अब्बासी ने बताया कि उनकी पत्नी पार्षद का चुनाव लड़ने की योजना बना रही थीं. इसी कारण मदीनाशाह के इमामबाड़ा के एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते उन पर और उनकी पत्नी पर हमला किया. शारिक ने बताया कि हमलावरों में 9-10 लोग शामिल थे और उन्होंने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की.
जमानत के लिए आया भूत
शारिक ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके थे. शारिक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जमानत के लिए पेश किया गया व्यक्ति अनीस अहमद है, जो 16 महीने पहले, 27 जून 2023 को निधन हो चुका है. नगर निगम ने 30 अगस्त 2023 को अनीस का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया है.
कोर्ट में सरेंडर और जमानत
बारादरी थाने के इंस्पेक्टर अमित पांडे ने बताया कि 23 अक्टूबर को इस मामले के आरोपी मोहम्मद साजिद, रहीस मियां, शमशाद हुसैन, और मुजीबुर्रहमान ने कोर्ट में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद, आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी भी दी, जिसे स्वीकार कर लिया गया. इंस्पेक्टर पांडे ने कहा कि उन्हें मृत व्यक्ति के नाम पर जमानत मिलने के मामले की जानकारी नहीं है और इसे लेकर कोई जांच की जाएगी.


