मेरा आशिक झल्ला वल्लाह... कश्मीरी महिला ने पेड़ पर चढ़कर किया ऐसा डांस, वायरल हुआ Video

इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं, और हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस वीडियो में कश्मीर की महिला उषा नागवंशी, बॉलीवुड गाने "झल्ला वाला" पर पेड़ के ऊपर संतुलन बनाकर डांस करती नजर आ रही हैं.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

इंटरनेट पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का खासा ध्यान खींचा है. इस वीडियो में कश्मीर की एक महिला, उषा नागवंशी, पेड़ के ऊपर चढ़कर बॉलीवुड के मशहूर गाने झल्ला वाला पर डांस करती नजर आ रही हैं. उषा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'ushanagvanshi31' से साझा किया है, जिसे अब तक 12.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो में उषा को एक ऊंचे पेड़ पर संतुलन बनाते हुए डांस करते देखा जा सकता है, जहां पीछे की ओर गहरी खाई नजर आती है. उनके इस साहसी अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है, हालांकि इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. 

पेड़ पर संतुलन बनाकर किया शानदार डांस

वीडियो में उषा नागवंशी न सिर्फ पेड़ पर खड़ी हैं, बल्कि शानदार संतुलन बनाते हुए झल्ला वाला गाने पर बेहतरीन डांस कर रही हैं. उनके पीछे एक खतरनाक ढलान दिखाई देता है, जो इस वीडियो को और भी रोमांचक बनाता है. उषा की इस हिम्मत और कला ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

 

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जहां एक ओर कई यूजर्स ने उषा की बहादुरी और क्रिएटिविटी की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस जोखिम भरे कदम पर चिंता भी जताई. एक यूजर ने लिखा, अब अगला स्टंट एफिल टावर पर.वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, मौत भी दीदी से डरती है.एक तीसरे यूजर ने लिखा, दीदी ने कोर स्ट्रेंथ पर काफी मेहनत की है, शानदार बैलेंसिंग स्किल्स. इंस्टाग्राम पर एक और कमेंट में लिखा गया, भाई बस एक धड़कन दूर है.जबकि एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, दीदी ने सीधे कहा 'कॉपी करके दिखा'.

फेम पाने के लिए सारी हदे पार

ऐसे वीडियो से यह साफ होता है कि लोग सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं. लाखों व्यूज बटोरने के बावजूद, कई बार ऐसे स्टंट जान जोखिम में डाल सकते हैं. उषा नागवंशी का वीडियो इस प्रवृत्ति का ताजा उदाहरण है, जहां साहस और जोखिम दोनों एक साथ नजर आते हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो