score Card

'9 करोड़ की चोरी महज 5 मिनट में..', पुलिस वाले भी देखकर रह गए हक्के-बक्के, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक ऐसी चोरी हुई है कि सुनकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. मैनहट्टन के एक हाई-एंड लग्जरी बुटीक में चोरों का गैंग सिर्फ 5 मिनट से भी कम समय में घुसा और 9 करोड़ रुपये के डिजाइनर बैग, घड़ियां और ज्वेलरी समेटकर फर्राटे से भाग निकला. सबसे हैरान करने वाली बात ये कि पूरी वारदात सिर्फ 4 मिनट 51 सेकंड में पूरी हुई.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: दुनियाभर में चोरी की वारदातें आए दिन सुर्खियां बनती रहती हैं, लेकिन न्यूयॉर्क में घटित एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक लक्जरी सोहो बुटीक से चोरों ने कुछ ही मिनटों में लगभग 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 9 करोड़ रुपये का माल चुरा लिया. इस हाई-प्रोफाइल चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नकाबपोश चोरों को स्प्रिंग स्ट्रीट स्थित दूसरी मंजिल के 4G सेलर बुटीक में घुसते हुए देखा जा सकता है.

यह बुटीक अपने डिजाइनर कपड़ों और सेलिब्रिटी क्लाइंट्स के लिए प्रसिद्ध है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चोर 1 दिसंबर की सुबह करीब 4:30 बजे फायर एस्केप के सहारे ऊपर चढ़े, जबकि नीचे सड़क पर एक चौकीदार मौजूद था. संदिग्धों ने इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि चौकीदार भी उन्हें रोक नहीं सका.

हेडलैंप और मास्क पहनकर की प्लानिंग वाली चोरी

मीडिया को 4G सेलर के पार्टनर और ब्रांड एंबेसडर टॉमी मैकारी ने बताया कि हमें अलार्म बजने पर पता चला कि दो नकाबपोश लोग हेडलैंप वाले कंस्ट्रक्शन आउटफिट में बुटीक के अंदर थे. उन्हें ठीक-ठीक पता था कि वे क्या करने जा रहे हैं. चोरों ने बुटीक के कस्टमाइज कपड़े, बेल्ट, बैग और महंगी ज्वैलरी चंद मिनटों में समेट ली. सभी आइटम को कचरे के बड़े बैग में भरकर बालकनी से नीचे फेंका गया, जहां उनका तीसरा साथी उन्हें कार तक ले जा रहा था.

सिर्फ पांच मिनट में पूरी हो गई चोरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी वारदात महज पांच मिनट में पूरी हो गई. चोरों के फरार होने के सिर्फ 91 सेकंड बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक वे गायब हो चुके थे. चुराए गए कई सामान हजारों से लेकर लाखों डॉलर कीमत के थे, जिनमें कुछ यूनिक और बेहद कीमती आइटम भी शामिल हैं. बुटीक प्रबंधन का मानना है कि चोरों को पूरी जानकारी थी कि कौन-सी चीजें सबसे ज्यादा मूल्यवान हैं.

चोरों की पहचान अब तक नहीं

हालांकि चोरी का फुटेज वायरल हो चुका है, लेकिन अभी तक संदिग्धों की पहचान नहीं हो पाई है. न्यूयॉर्क पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित सुरागों की तलाश में लगी हुई है.

calender
03 December 2025, 03:18 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag