VIDEO: इंडिगो फ्लाइट में देरी पर यात्री ने किया शिकायत, एयरलाइन ने दिया ऐसा जवाब
Indigo Flight Delay: कोलकाता के यात्री रिथम भट्टाचार्जी ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइन की पांच घंटे देरी से उड़ान भरने और केबिन क्रू के गैर-पेशेवर व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई.

Indigo Flight Delay: कोलकाता के यात्री रिथम भट्टाचार्जी ने इंडिगो एयरलाइन की कोलकाता-चेन्नई फ्लाइट में पांच घंटे की देरी पर नाराजगी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक वीडियो साझा करते हुए चालक दल के 'गैर-पेशेवर व्यवहार' की आलोचना की. यह घटना 6 जनवरी की है, जब यात्रियों को पूरे विलंब के दौरान विमान में ही बैठाए रखा गया.
मामूली मुआवजे पर सवाल
आपको बता दें कि श्री भट्टाचार्जी ने बताया कि पांच घंटे तक विमान में बैठाए जाने के बावजूद यात्रियों को मात्र एक पैकेट चिप्स और कुकीज़ दी गई. उन्होंने लिखा, ''सीसीयू-एमएए फ्लाइट में पांच घंटे की देरी हुई और मुआवजे के नाम पर सिर्फ चिप्स और कुकीज़ का पैकेट दिया गया.''
Indigo Flight delay होने पर यात्री ने किया Aurline से शिकायतhttps://t.co/3PHekE9pnU
— Ritu Sharma/ ऋतु शर्मा (@RituSharmazee) January 17, 2025
चालक दल पर असहयोगी रवैया का आरोप
वहीं आपको बता दें कि उन्होंने केबिन क्रू पर असभ्य और असहयोगी व्यवहार का भी आरोप लगाया. उन्होंने विशेष रूप से एराम नामक केबिन क्रू का उल्लेख किया, जिनका रवैया बेहद असहयोगी बताया गया.
तत्काल कार्रवाई की मांग
श्री भट्टाचार्जी ने एयरलाइन से तत्काल कार्रवाई और बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने की मांग की. उन्होंने लिखा, ''इंडिगो का लो-कॉस्ट मॉडल ग्राहक संतुष्टि की कीमत पर लागू किया जा रहा है. मैं अनुरोध करता हूँ कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए और स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए.''
इंडिगो की सफाई और प्रतिक्रिया
बताते चले कि मामले के वायरल होने के बाद इंडिगो ने सफाई देते हुए माफ़ी मांगी. एयरलाइन ने कहा, ''यह वह अनुभव नहीं है जो हम अपने यात्रियों को देना चाहते हैं. हम आपसे संपर्क करने के लिए कुछ समय चाहते हैं.'' इंडिगो ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिकूल मौसम के कारण देरी हुई थी और यात्रियों को नियमित रूप से जलपान और पानी उपलब्ध कराया गया.
सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रियाएं
इसके अलावा आपको बता दें कि इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ''इंडिगो की सेवाओं में गिरावट आई है. अब यह हमारी यात्रा के लिए अंतिम विकल्प बन गया है.''


