Zomato का Pookie सपोर्ट! गलत चाय डिलीवरी के बाद Viral हुई यूट्यूबर और जोमैटो की मजेदार चैट

Zomato viral chat: जोमैटो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस बार, बेंगलुरु के यूट्यूबर इशान शर्मा की एक शिकायत और जोमैटो कस्टमर सपोर्ट की मजेदार प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान खींचा. यह पहली बार नहीं है जब जोमैटो की कस्टमर सर्विस टीम की प्रतिक्रियाएं वायरल हुई हैं.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Zomato viral chat: जोमैटो की ग्राहक सेवा टीम फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बेंगलुरु के यूट्यूबर इशान शर्मा ने गुड़ वाली चाय ऑर्डर की थी, लेकिन उन्हें बिना गुड़ की चाय मिली. जब उन्होंने शिकायत दर्ज की, तो जोमैटो सपोर्ट टीम ने मजेदार और अनोखे तरीके से जवाब दिया. उनकी ये बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. यूट्यूबर ने अपनी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ज़ोमैटो के कस्टमर एजेंट ने न सिर्फ समस्या का हल सुझाया बल्कि हंसाने वाला जवाब भी दिया. 

दरअसल, इशान शर्मा ने जोमैटो से गुड़ वाली चाय मंगवाई थी, लेकिन गलती से उन्हें बिना गुड़ की चाय मिली. जब उन्होंने शिकायत की, तो एजेंट ने लिखा, "सर, मैं आपसे चाय पीने का अनुरोध करता हूँ. मैं गुड़ के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता हूं."

Zomato का Pookie अंदाज

जब इशान ने कहा कि वह बिना गुड़ के चाय नहीं पी सकते, तो एजेंट ने मजाकिया लेकिन सहानुभूतिपूर्ण जवाब दिया, "मुझे पता है कि सुबह चाय के बिना कैसा महसूस होता है. कृपया आज के लिए चाय पी लीजिए. मैं नहीं चाहता कि आप ऐसा महसूस करें." इस मजेदार चैट को देखकर लोग खूब हंसे और इसे 'Pookie सपोर्ट' का नाम दिया.

सोशल मीडिया पर चैट वायरल

यूट्यूबर की पोस्ट को 4,000 से ज्यादा बार देखा गया और सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स मिले. एक यूजर ने लिखा, "वे जानते हैं कि आप सिंगल हैं, इसलिए यह स्पेशल सपोर्ट है." दूसरे ने मजाक किया, "जोमैटो हमेशा मजाकिया रहता है." एक और यूजर ने कमेंट किया, "जोमैटो ने व्यक्तिगत टच को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है."

पहले भी वायरल हुई हैं ऐसी चैट्स

यह पहली बार नहीं है जब जोमैटो की मजेदार चैट वायरल हुई है. इससे पहले एक ग्राहक की फिश फ्राई ऑर्डर पर हुई बातचीत में जोमैटो ने इंस्टाग्राम गेम 'एक मछली पानी में गई' का जिक्र किया था. उनकी वह बातचीत भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag