Layoffs : दुनियाभर में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला जारी, अब Dunzo ने बड़ी संख्या में वर्कर्स को दिखाया बाहर का रास्ता

ग्रॉसरी डिलीवरी प्रोवाइडर डंजो ने अब भारी संख्या में वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने 30 प्रतिशत यानी करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी की है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

दुनियाभर में बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां भारी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कोरोना काल के बाद से देश से लेकर विदेश तक में लाखों लोगों को नौकरी से निकाला गया है। कंपनियों में छंटनी का सिलसिला आज भी जारी है। गूगल, अमेजन, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई कंपनियों में पिछले साल से बड़ी संख्या में लोगों की छंटनी की गई है।

इस छंटनी पर कंपनियों का कहना है कि कंपनी के इस कदम को उठाने के पीछ का कारण है आर्थिक तंगी। आपको बता दें कि कोविड काल के बाद से ही लोगों की हालत खराब है। लंबे समय में बिजनेस का प्रॉफिट कम हुआ जिसका असर कंपनी पर हुआ। कंपनियां अपने खर्च को कम करने के लिए ही कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है।

Dunzo ने की छंटनी

ग्रॉसरी डिलीवरी प्रोवाइडर डंजो ने अब भारी संख्या में वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने 30 प्रतिशत यानी करीब 300 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसकी जानकारी डंजो के सीईओ और संस्थापक कबीर बिस्वास ने मीटिंग के दौरान दी थी। हालांकि छंटनी की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।

आपको बता दें कि डंजो ने यह कदम नए फंडिंग राउंड में 75 मिलियन डॉलर कमाने के बाद उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स ने मुताबिक डंजो ने इससे पहले जनवरी 2023 में तीन प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। कंपनी ने यह कदम अपने खर्च को कंट्रोल में करने के लिए उठाया था।

डंजो ने कई स्टोर्स करेगा बंद

क्विक कॉमर्स डंजो ने अपने 50 प्रतिशत डार्क स्टोर्स को बंद करेगा। दिल्ली में डंजो ने नवंबर 2022 में अपने 25 से 35 फीसदी स्टोर्स पर ताला लगा दिया था। वहीं अब कंपनी सुपरमार्केट व अन्य बिजनेसमैन के साथ अपने बिजनेस को विस्तार देगा। आपको बता दें कि साल 2022 में डंजो ने भारत में अपने व्यापार के विस्तार के लिए 240 मिलियन डॉलर जुटाए थे।

आपको बता दें कि इससे पहले अमेजन ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने गेमिंग डिवीजनों में 100 से अधिक वर्कर्स को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें प्राइम गेमिंग, अमेजन गेम्स और गेम ग्रोथ शामिल हैं।

calender
07 April 2023, 04:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो