'ये डरावने संकेत हैं...' विशेषज्ञ ने खोला राज, स्टॉक से पैसा निकाल Gold-Silver में क्यों डाल रहे हैं निवेशक?

पिछले काफी समय से शेयर बाजार में उछाल-गिरावट का दौर चल रहा है. ऐसे में निवेशक सोने-चांदी की तरफ मुड़ गए और इनकी कीमतों में आई तेजी से कमाल के मुनाफे कमा बैठे. लेकिन फाइनेंशियल एक्सपर्ट इसे भारतीय निवेशकों के लिए चिंता का बड़ा संकेत मान रहे हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय निवेशक शेयर बाजार की अनिश्चितता से बचने के लिए इन कीमती धातुओं की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. जहां इक्विटी मार्केट में निवेशकों को लगातार झटके लग रहे हैं, वहीं सोना-चांदी ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया है, जिससे कई लोग स्टॉक से दूर होकर इनमें निवेश कर चैन की नींद सो रहे हैं. फाइनेंशियल एक्सपर्ट इसे भारतीय निवेश के लिए चिंताजनक संकेत मान रहे हैं.

 एक्सपर्ट के अनुसार भारतीय इक्विटी मार्केट का यह दौर अब तक के सबसे कठिन चरणों में से एक है. निवेशक शेयर बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए सोना-चांदी में शिफ्ट हो रहे हैं, जो लंबे समय में अर्थव्यवस्था और निवेश संस्कृति के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

शेयर बाजार का सबसे बुरा दौर

फाइनेंशियल एक्सपर्ट के अनुसार भारतीय इक्विटी मार्केट का मौजूदा दौर अब तक के सबसे कठिन दौरों में से एक साबित हो रहा है और ये बेहद खराब है. कई भारतीय निवेशकों ने चैन की नींद लेने के लिए अब शेयर बाजार में निवेश करना छोड़कर गोल्ड- सिल्वर का रुख किया है. लेकिन यह भारतीय निवेश के लिए अच्छा संकेत नहीं है. बाजार से हटकर निवेशकों के इस इन्वेस्टमेंट ने इक्विटी से बेहतर रिटर्न दिया है.

बेरुखी से मिल रही मानसिक शांति

अक्षत श्रीवास्तव ने इसके पीछे के बड़े कारण और इससे हुए फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि शेयरों के बजाय कीमती धातुओं में निवेश की ओर रुख करने में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने ऐसा करते हुए अपनी मानसिक शांति को बरकरार रखा है. शेयर निवेशकों की तरह उन्हें हर दिन स्टॉक प्राइस में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखने की जरूरत नहीं है. वे काम करते हैं, पैसा कमाते हैं, सोना खरीदते हैं और चैन से सोते हैं.

बाजार की गिरावट से मिला बड़ा सबक 

कुछ फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने सलाह दी है, जो अभी भी शेयर बाजार में डटे हुए हैं. उन्होंने राहत भरी बात कहते हुए कहा कि स्टौक मार्केट में आखिरकार सुधार आएगा और नुकसान की भरपाई हो जाएगी. लेकिन गिरावट के बीच कुछ लोगों ने धीमी ग्रोथ वाली कंपनियों के शेयर घाटे में बेचे होंगे. अधिकांश लोगों को ऐसा करने में कठिनाई हुई है. हालांकि, इससे उन्हें एक बड़ा सबक भी मिला है, जिसके बिना दशकों तक निवेश करना संभव नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि आप एक अनुभवी निवेशक बनने की राह पर हैं.

उन्होंने कहा कि जब सब कुछ ठीक चल रहा होता है तो कोई भी खराब स्ट्रेटजी की परवाह नहीं करता है, लेकिन वहीं जब बाजार धीमा हो जाता है, तो निवेशकों को कुछ कड़े सबक सीखने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि आखिर में अपने पैसे का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी निवेशक की ही है. अपने पैसे की सुरक्षा का एकमात्र तरीका मनी मैनेजमेंट को सीखना है. आप प्रतिदिन 10 घंटे पैसा कमाने में लगाते हैं, लेकिन कम से कम 1 घंटा हर रोज उसका प्रबंधन करने को लेकर विचार-विमर्श जरूर करें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag