कंगाली के कगार पर भारतीय शेयर बाजार! लगातार सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशकों का हाल बेहाल

Stock Market Today: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 सोमवार को शुरुआती कारोबार में थोड़ा संभलने से पहले नीचे गिर गए. बीएसई सेंसेक्स में 600 से अधिक अंकों की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 50 22,750 से नीचे चला गया. सुबह 9:22 बजे, बीएसई सेंसेक्स 256 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 75,683.34 पर कारोबार कर रहा था.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 608 अंक गिरकर 75,330.38 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 194.50 अंक टूटकर 22,734.75 पर पहुंच गया. यह गिरावट लगातार नौवें दिन देखने को मिली है, जिससे निवेशकों में बेचैनी का माहौल है. खासकर, महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस और इन्फोसिस जैसे बड़े शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.

निवेशकों के लिए चेतावनी

शेयर बाजार में इस गिरावट का मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत हैं. विदेशी निवेशकों के लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकालने के कारण भी बाजार पर दबाव बढ़ा है. इसके अलावा, अमेरिकी बाजार में महंगाई बढ़ने के कारण वहां ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है. निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग भी इस गिरावट का एक अहम कारण बन रही है. 

कौन से शेयर हो रहे हैं सबसे ज्यादा प्रभावित?

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस और इन्फोसिस के शेयरों में देखा गया. इन कंपनियों के स्टॉक्स में भारी गिरावट आई है. बाजार में सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में भी बड़ी गिरावट है, जो निवेशकों को चिंता में डाल रही है.

1709 शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के बीच सोमवार को बाजार के 1709 कंपनियों के स्टॉक्स लाल निशान में खुले, जबकि केवल 731 कंपनियों के स्टॉक्स ग्रीन जोन में दिखाई दिए. इस दौरान Sun Pharma, HUL और Cipla के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी, जबकि M&M, Bharat Electronics, Tata Steel और ONGC के शेयरों में गिरावट देखी गई.

गिरावट कब थमेगी?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में वोलाटिलिटी देखने को मिल सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेशकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. अगर बाजार में गिरावट और बढ़ती है, तो यह उन स्टॉक्स के लिए एक अच्छा अवसर बन सकता है जो भविष्य में मुनाफा दे सकते हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो