Met Gala से हुई थी प्रियंका और निक जोनस की प्रेम कहानी की शुरुआत
हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में मेट गाला 2023 इवेंट में शिरकत किए थे जहां कपल ने अपनी प्रेम कहानी का श्रेय मेट गाला को दिया।
मेट गाला 2023 इवेंट
हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में मेट गाला 2023 इवेंट में शिरकत किए थे जहां कपल ने अपनी प्रेम कहानी का श्रेय मेटा गाला को दिया।
प्रियंका चोपड़ा
इस साल का मेट गाला इवेंट का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में सितारे अपनी खास आउटफिट में पहुंचे। हर साल की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इवेंट में शामिल हुए।
निक जोनस
मेट गाला इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलासा किया। निक जोनस ने कहा कि 7 साल इसी इवेंट में उनकी मुलाकात प्रियंका से हुई थी। और पहली नजर में वह प्रियंका को अपना दिल दे बैठे थे।
निक प्रियंका
मेट गाला के इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने खास आउटफिट चुनी थी। प्रियंका और निक जोनस ब्लैक आउटफिट में इवेंट की सारी लाइमलाइट लूटते हुए नजर आए। साथ ही इस इवेंट के दौरान निक ने प्रियंका से पहली मुलाकात का भी जिक्र किया।
प्रियंका और निक जोनस
प्रियंका और निक जोनस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी पहली मुलाकात 2017 में मेट गाला इवेंट के दौरान हुई थी। यह इवेंट उनके लिए बेहद खास है। निक जोनस ने कहा कि मेट गाला इवेंट हमारे प्यार की शुरुआत जैसा था।
प्रियंका चोपड़ा प्रेम कहानी
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हम दोनों पहली बार रेड कार्पेट पर मिले थे, मैं ऊपर जा रही थी और मेरी ड्रेस सीढ़ियों में फंस गई थी उस दौरान निक ने सीढ़ियों से मेरी ड्रेस उठाकर मदद की थी।