Cannes 2025 में Oops मोमेंट का शिकार हुईं उर्वशी रौतेला, फटी ड्रेस के साथ रेड कारपेट पर चलीं...यूजर्स ने उड़ा मजाक

कान्स 2025 में उर्वशी रौतेला ने अपने बोल्ड गाउन से सबका ध्यान खींचा, लेकिन अंडरआर्म वार्डरोब मालफंक्शन वायरल हो गया. नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को लेकर आलोचना की. उन्होंने नाज़ा सादे कॉउचर का शानदार ब्लैक गाउन पहना था, जिसे उन्होंने ग्रीन इयररिंग्स और पिंक क्लच से स्टाइल किया. पहले दिन का माइकल सिंको गाउन भी आकर्षण का केंद्र रहा.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड फैशन और ग्लैमरस लुक्स के लिए जानी जाती हैं. उर्वशी इस बार 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश अपीयरेंस के लिए सुर्खियों में हैं. हालांकि, उनके इस साल के रेड कार्पेट लुक ने जितनी तारीफ बटोरी, उतनी ही सोशल मीडिया पर आलोचना और मीम्स का भी शिकार हो गई. इसकी वजह बना उनके गाउन में आया एक छोटा सा वार्डरोब मालफंक्शन.

ब्राजीलियाई फिल्म की स्क्रीनिंग में दूसरी उपस्थिति

रविवार को उर्वशी ने फिल्म O Agente Secreto (The Secret Agent) की स्क्रीनिंग में शिरकत की. रेड कार्पेट पर उनकी उपस्थिति पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वासी और आकर्षक थी. उन्होंने एक काले रंग का ड्रमैटिक गाउन पहना हुआ था, जो नज़रों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी था. लेकिन जब उन्होंने कैमरों की ओर हाथ हिलाया, तो उनकी ड्रेस के अंडरआर्म हिस्से में एक छोटा सा छेद साफ नज़र आया, जो तुरंत ही इंटरनेट पर वायरल हो गया.
 

नेटिज़न्स की पैनी नजर और सोशल मीडिया पर बवाल

इस 'ऊप्स मोमेंट' को सोशल मीडिया यूज़र्स ने तुरंत पकड़ लिया. एक्स पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उर्वशी रौतेला - क्या वो कान्स में फटी ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय हैं?” इंस्टाग्राम पर भी फैशन कमेंटेटर Diet Sabya ने उर्वशी की रेड कार्पेट क्लिप शेयर करते हुए सहानुभूति जताई और लिखा, “बिचारी, मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है. कान्स में रेड कार्पेट पर बिना पैप के चलना मतलब मौत का चुम्बन.”

नज़ा सादे कॉउचर का बेहतरीन नमूना

उर्वशी ने नाज़ा सादे कॉउचर द्वारा डिज़ाइन किया गया ब्लैक सिल्क तफ़ता गाउन पहना था. इसकी हाई नेकलाइन और पारदर्शी लंबी आस्तीन ने ड्रेस में क्लास और एलिगेंस का मिश्रण किया. वहीं इसकी कोर्सेट स्टाइल की चोली ने उर्वशी की फिगर को बेहतरीन तरीके से हाईलाइट किया, जो एक बड़ी प्लीटेड स्कर्ट में बदल गई. यह स्कर्ट रिच सिल्क लेयरिंग और वॉल्यूम के साथ जमीन तक फैली हुई थी, जिससे एक रॉयल अपील बन रही थी.

अक्सेसरीज़ और मेकअप में भी दिखी बारीकी

उर्वशी ने अपने इस ड्रेस को ग्रीन एमराल्ड कट इयररिंग्स और एक पिंक एम्बेलिश्ड क्लच के साथ पेयर किया. उनका मेकअप भी कमाल का थ. ग्लॉसी कोरल-ब्राउन लिप्स, विंग्ड आईलाइनर, कोहल-लाइनड आईज़, मस्कारा-कोटेड लैशेज़ और परफेक्टली शेप्ड ब्रोज़ ने उनके पूरे लुक को ग्लो-अप फिनिश दिया.

पहले दिन का लुक भी रहा आकर्षण का केंद्र

कान्स 2025 में अपने पहले दिन, उर्वशी ने डिज़ाइनर माइकल सिंको का एक स्ट्रक्चर्ड गाउन पहना था. उसका आर्किटेक्चरल डिज़ाइन और फुल-स्केल सिल्वर एम्बेलिशमेंट ने उन्हें रेड कार्पेट पर एक स्टेटमेंट फिगर बना दिया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag