दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन इंडिया को जारी किया नोटिस, कई बड़े सवालों के मांगे जवाब
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सनसनी मचा दी है. पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की मचअवेटेड अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' का कंटेंट लीक होने पर प्रकाशक पेंगुइन इंडिया को नोटिस थमा दिया गया. गोपनीयता अधिनियम और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है. कौन है ये 'लीक' का मास्टरमाइंड?

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के कंटेंट लीक होने पर पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के माध्यम से प्रकाशन हाउस से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए हैं और उनके विस्तृत जवाब मांगे गए हैं. मामला आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है. जांच में पीडीएफ प्रतियों के ऑनलाइन प्रसार और राहुल गांधी के पास कंटेंट पहुंचने की बात भी शामिल है.
पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि बिना अनुमति के पुस्तक का मसौदा कैसे लीक हुआ. एक आईपीएस अधिकारी के अनुसार, कंटेंट की जानकारी केवल जनरल नरवणे और पेंगुइन रैंडम हाउस तक सीमित थी. प्रकाशन हाउस में बड़ी संख्या में कर्मचारी और एडिटर कार्यरत हैं, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि वहां से ही जानबूझकर लीक किया गया हो.
प्रकाशन हाउस पर सवालों की बौछार
दिल्ली पुलिस ने नोटिस में पेंगुइन इंडिया से लीक के स्रोत, प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी मांगी है. जांच एजेंसी यह समझना चाहती है कि अप्रकाशित सामग्री डिजिटल रूप में कैसे सर्कुलेट हो रही है.
आपराधिक साजिश की धारा
जांचकर्ताओं का मानना है कि लीक संभवतः आंतरिक स्तर पर हुआ है. एक आईपीएस अधिकारी का कहना है कि पुस्तक के कंटेंट की जानकारी पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे के अलावा 'पेंगुइन रैंडम हाउस' को थी. हो सकता है कि नरवणे ने जब पुस्तक के प्रकाशन के लिए कंटेंट पेंगुइन रैंडम हाउस को दिया हो तब वहां किसी को कंटेंट हाथ लग गया हो. पेंगुइन रैंडम हाउस में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं. वहां कई एडिटर हैं. हो सकता है किसी ने प्रकाशन हाउस से ही जानबूझ कर कंटेंट लीक कर दिया हो. इसलिए पुलिस ने केस में आपराधिक साजिश की धारा भी लगाई है.
राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर पहलूयह मामला पूर्व सेना प्रमुख की संस्मरण पुस्तक से जुड़े गोपनीय विवरणों के लीक से जुड़ा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस सभी संभावित स्रोतों की गहन जांच कर रही है.


