score Card

Fali S Nariman: एक युग का हुआ अंत, नहीं रहे वरिष्ठ वकील फली एस. नरीमन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fali S Nariman: बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद, नरीमन ने 1972 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की थी. मई 1972 में उन्हें भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया.

Shabnaz Khanam
Edited By: Shabnaz Khanam

Fali S Nariman: भारत के प्रसिद्ध न्यायविद् और सुप्रीम कोर्ट के अनुभवी वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली, नरीमन के पास वकील के रूप में 70 वर्षों से अधिक का अनुभव था. 

सॉलिसिटर जनरल हुए नियुक्त

फली एस. नरीमल ने नवंबर 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट में एक वकील के रूप में शुरुआत की और वर्ष 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया. उन्होंने 70 से अधिक वर्षों तक कानून की प्रेक्टिस की. बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद, नरीमन ने 1972 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की. भारतीय संविधान और न्यायिक व्यवस्था पर उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया. 

नरीमन का जन्म 10 जनवरी, 1929 को म्यांमार में एक पारसी परिवार में हुआ था. वह 1971 से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील थे और 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. नरीमन को पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित देश के कुछ सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था.

कपिल सिब्बल ने जताया दुख 

पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी नरीमन के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि 'फली नरीमन भारत के एक महान सपूत का निधन हो गया, न केवल हमारे देश के सबसे महान वकीलों में से एक, बल्कि सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक, जो सभी से ऊपर एक महान व्यक्ति की तरह खड़े थे. अदालत के गलियारे उनके बिना कभी भी पहले जैसे नहीं रहेंगे. उनकी आत्मा को शांति मिले.'

calender
21 February 2024, 08:46 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag