कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 20 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में 20 नक्सलियों को मार गिराया. यह ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से चल रहा है, जिसमें डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवान शामिल हैं. कार्रवाई अभी भी जारी है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तड़के मुठभेड़ के दौरान 20 नक्सलियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है.

इस ऑपरेशन की निगरानी दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कर रहे हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज भी इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. यह ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से जारी है, जिसमें डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में 20 ढेर

सुरक्षाबलों के अनुसार, यह ऑपरेशन अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान है. इसमें लगभग 24,000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहाड़ियों को घेर रखा है और लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. बुधवार सुबह से इस पहाड़ी पर कार्रवाई तेज थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया.

कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों की मुठभेड़

नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन के बाद बस्तर में नक्सली खुद भी सरेंडर कर रहे हैं. बस्तर के 14 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया, जिनमें से 13 नक्सली बीजापुर के रहने वाले थे. इससे पहले 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में सरेंडर किया था. यह घटनाएं सुरक्षाबलों की लगातार मेहनत और रणनीति की सफलता को दर्शाती हैं.

सुरक्षाबलों की इस बड़ी सफलता से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और भी मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति बेहतर हो सकेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag