लात-घूंसे फिर लाठी...बाल पकड़कर बीजेपी नेता ने महिला को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो आया सामने

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता का दिनदहाड़े गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. नेता एक महिला को लाठी, लात और मुक्के से मारते हुए दिखाई दिए. वीडियो में साफ देखा गया कि वे महिला का बाल पकड़कर भी घसीटे.

Sonee Srivastav

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक महिला के साथ हुई क्रूर मारपीट की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. एक भाजपा नेता द्वारा दिनदहाड़े महिला को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस घटना से कानून का राज और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

बीजेपी नेता ने लाठी-लात-घूंसे से किया महिला पर वार 

सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी इलाके में यह घटना हुई. वायरल वीडियो में भाजपा नेता संतोष पाठक एक महिला पर हमला करते दिख रहे हैं. वे लाठी से कई बार महिला को मारते है, बाल पकड़कर उसे जमीन पर देहारते है और फिर लात-घूंसे भी बरसाते दिखे.

महिला खुद को बचाने के लिए छटपटाती रही, हाथ-पैर मारती रही, लेकिन हमला थमता नहीं दिखा. यह सब कुछ लोगों के सामने हुआ, फिर भी कोई रोकने वाला नहीं निकला.

लोगों की चुप्पी ने बढ़ाई हैरानी

घटना के समय बहरी बाजार या गांव में काफी लोग मौजूद थे. महिला की चीखें सुनाई दे रही थी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया. यह देखकर लगता है कि डर या राजनीतिक दबाव के कारण लोग चुप रहे. किसी ने मोबाइल से पूरी घटना कैद कर ली, जो अब वायरल होकर लोगों को गुस्सा दिला रही है. ऐसी चुप्पी समाज में हिंसा को बढ़ावा देती है. 

विपक्ष ने बीजेपी को घेरा 

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक दलों में बवाल मच गया. विपक्ष ने इसे भाजपा शासन में महिलाओं की असुरक्षा का प्रमाण बताया. कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर निंदा की और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.

पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अभी तक कोई सख्त कदम क्यों नहीं उठाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पर पहले भी कुछ शिकायतें थी, जैसे किसी की गुमठी गायब करवाने का आरोप. 

महिलाओं की सुरक्षा पर गहरा सवाल

मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाती है, लेकिन ऐसी घटनाएं विश्वास को तोड़ती है. राजनीतिक पद पर बैठे लोग अगर खुद हिंसा करेंगे, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस करेगा? इस मामले में जल्द से जल्द जांच और सजा जरूरी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag