क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? पेट्रोल-एलपीजी की कमी से देश में मचा हड़कंप, सरकार ने चुप्पी तोड़ सफाई दी
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण भारत में एलपीजी से लेकर डीजल-पेट्रोल की दिक्कतें बढ़ती जा रही है. ऐसे में देश में फिरसे लॉकडाउन की खबरों ने आम जनता को परेशान कर दिया है. अब इसपर सरकार की प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे तनाव ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. होर्मुज की खाड़ी में तेल और गैस के जहाजों की आवाजाही ठप होने से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराया है. भारत में भी इसका असर दिख रहा है. कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई है और एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है.
इसी बीच सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगी कि सरकार देशव्यापी लॉकडाउन लगा सकती है, जैसा कोरोना काल में हुआ था. इन खबरों से लोगों में डर और बेचैनी फैल गई.
हरदीप पुरी ने लगाई अफवाहों पर रोक
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन अफवाहों पर साफ सफाई दी है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगाने की कोई भी योजना सरकार के पास नहीं है. ये खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक है. पुरी ने संसद और सोशल मीडिया पर स्पष्ट रूप से बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और अन्य ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है.
मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और जरूरत से ज्यादा पेट्रोल या गैस स्टॉक करने की कोशिश न करें. इससे असली समस्या और बढ़ सकती है. उन्होंने जोर देकर कहा, “लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी है. सरकार कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं विचार रही है.”
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
स्थिति काबू में, सरकार सतर्क
हरदीप पुरी ने संसद में बताया कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित है. सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करके आम लोगों पर महंगाई का बोझ कम करने की कोशिश की है. घरेलू एलपीजी और जरूरी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है.
वैकल्पिक रास्तों से आयात बढ़ाया जा रहा है ताकि सप्लाई बनी रहे. सरकार का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में है. पेट्रोलियम कंपनियां भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और जरूरी कदम उठाए जा रहे है.
किरण रिजिजू का बयान
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी मीडिया से बात करते हुए लॉकडाउन की खबरों को भ्रामक बताया. उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.


