टेक्सास में छठ पूजा पर विवाद: वायरल वीडियो से 'कचरा फैलाने' को लेकर छिड़ी बहस

टेक्सास के डेंटन में छठ पूजा मनाते भारतीयों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद ‘कचरा फैलाने’ और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य में भारतीय समुदाय द्वारा मनाई गई छठ पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद ‘कचरा फैलाने’ और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है.

उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक छठ पूजा, जिसे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है, अब विदेशों में भी मनाई जा रही है. हालांकि, टेक्सास के डेंटन में इस त्योहार का आयोजन विवादों में घिर गया है.

डेंटन झील पर मनाई गई छठ पूजा

वायरल वीडियो में टेक्सास के डेंटन स्थित एक झील के किनारे भारतीयों का समूह छठ पूजा मनाते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर झील में उतरती हुई नजर आती है, जिसके हाथ में प्रसाद से भरी थाली है.

कैमरा आगे बढ़ने पर झील के किनारे और पानी में कई अन्य लोग भी पूजा करते हुए दिखाई देते हैं.

'कचरा फैलाने' को लेकर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने झील में प्रसाद और अन्य सामग्री डालने को लेकर आपत्ति जताई. लोगों का कहना है कि इससे जल प्रदूषण बढ़ सकता है और जलीय जीवों को नुकसान पहुंच सकता है.

वायरल पोस्ट में लिखा गया,"टेक्सास के डेंटन में छठ पूजा. झीलों में प्रसाद और सामग्री डालना अस्वीकार्य है. इससे मछलियों को नुकसान पहुंचता है और हमारे स्थानीय जल में प्रदूषण फैलता है. हमें टेक्सास के पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करनी होगी,"

सोशल मीडिया पर तेज हुई प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर 'CyberGreen09' नाम के अकाउंट से साझा किया गया, जिसे दो दिनों में 866 हजार से ज्यादा बार देखा गया.

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी तीखी रहीं. एक यूजर ने लिखा,
"@SenTedCruz यह सब क्यों होने दिया जा रहा है? जलमार्ग प्रदूषित क्यों हो रहे हैं? आपको इसकी परवाह क्यों नहीं है?"

दूसरे यूजर ने कहा,"कचरा फैलाना गैरकानूनी है. उन पर जुर्माना लगाओ और अगर वे नहीं मानते तो उन्हें देश से निकाल दो,"

एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया,"यह तो कूड़ा फैलाना है, इसकी इजाज़त क्यों दी जा रही है? इन्हें देश से निकालो,"

वहीं, एक यूजर ने कहा,"ये तो पवित्र गंगा नदी को टेक्सास ला रहे हैं,"

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा,"एक भारतीय होने के नाते, मैं इन लोगों को गिरफ्तार करने और उन्हें सबक सिखाने के पक्ष में हूँ,"

और एक टिप्पणी में कहा गया,"स्थानीय कानून व्यवस्था द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? भारतीय, अपनी आक्रामकता और अभद्रता के बावजूद, किसी दूसरे देश में कानून का सामना करने पर बेहद विनम्र और आज्ञाकारी साबित होते हैं. पुलिस को कुछ लोगों के दरवाजे खटखटाने दीजिए, यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी,"

कब मनाई गई छठ पूजा?

इस वर्ष छठ पूजा 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चली. इस दौरान भारतीय समुदाय ने विदेशों में भी पारंपरिक तरीके से इस पर्व को मनाया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो