गर्मियों में पौधों को सूखने से बचाने के लिए ट्राई करें ये खाद और स्प्रे, घर पर ही हो जाएंगे तैयार

गर्मियों में पौधे पूरी तरह से बेकार हो जाते हैं. हालांकि, कुछ नेचुरल खाद ऐसी हैं जो पौधों को गर्मी के मौसम में भी हेल्दी बनाए रख सकते हैं. ये खाद और स्प्रे जरूर ट्राई करें, जिन्हें आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है.

Shraddha Mishra

पौधे घरों की शोभा बढ़ाने के साथ ही आसपास की हवा को भी साफ करते हैं. पौधों को घर के अंदर या बालकनी और छत पर रखने से बिना एयर प्यूरीफायर में पैसे खर्च किए शुद्ध हवा मिल सकती है. लेकिन इसके लिए आपको अपने पौधों की अच्छे से देखभाल करनी होगी. अपने पौधों को हरा भरा और हेल्दी रखने के उनकी केयर बहुत जरूरी है, खासकर गर्मियों के मौयम में. 

तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण अक्सर पौधे सूखने लगते, जड़े सड़ने लगती हैं और पत्तियां पीली होने लगती हैं. गर्मियों में पौधे पूरी तरह से बेकार हो जाते हैं. हालांकि, कुछ नेचुरल खाद ऐसी हैं जो पौधों को गर्मी के मौसम में भी हेल्दी बनाए रख सकते हैं. अगर आप भी इस मौसम में अपने पौधों को हरा-भरा और हल्दी रखना चाहते है तो इन खाद और स्प्रे को जरूर ट्राई करें, जिन्हें आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है. 

केले के छिलके से बनी खाद

केले के छिलकों में पोटैशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. पोटैशियम पौधों की ग्रोथ और उनमें फूल-फल आने में मदद करता है. इस खाद को बनाने के लिए केले के छिलको को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद टुकड़ों को 2-3 दिन पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद इस पानी को पौधों में डालें. यह पानी गर्मियों में पौधों की ग्रोथ में मदद करते है और मिट्टी की फर्टिलिटी को बढ़ाता है. 

चावल के पानी का स्प्रे

चावल के पानी में काफी मात्रा में हल्के पोषक तत्व और स्टार्च होते हैं, जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. चावल धोने के बाद बचे पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पत्तियों पर छिड़कने या मिट्टी में डालने से पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है. इसके साथ ही ये पानी गर्मी में नमी बनाए रखता है.

नीम की पत्तियों से बना का स्प्रे

नीम में प्राकृतिक कीटनाशक गुण होते हैं. ये गर्मियों के मौसम में लगने वाले कीड़ों से पौधों की रक्षा करते हैं. इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालें. पानी के ठंडा होने के बाद उसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें. इस पानी को हफ्ते में 1 से 2 बार पौधों पर छिड़कने से कीटे नहीं लगते और पौधे हेल्दी रहते है.

छाछ (बटरमिल्क) स्प्रे

छाछ में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जिसके चलते इसे पौधो को हेल्दी रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. छाछ पौधों की पत्तियों को रोगों से बचाने में मदद करता है. इस छाछ को पानी में 1:3 के अनुपात में मिलाकर पत्तियों पर स्प्रे करने से फंगल इंफेक्शन नहीं होते और पौधों को ठंडक मिलती है. 

'कंपोस्ट चाय' खाद

किचन वेस्ट से बनी खाद 24 से 48 घंटे पानी में भिगोकर रखने से कंपोस्ट चाय तैयार हो जाती है. इस तरल खाद को छानकर पौधों की जड़ों में डालने या उसकी पत्तियों पर स्प्रे करने से गर्मी में भी उनकी ग्रोथ बनी रहती है. इसके साथ ही पौधों को तुरंत पोषण मिलता है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो