कांग्रेस के तीन विधायक ने BJP को दिया वोट, राहुल गांधी ने तुरंत किया पार्टी से निलंबित
ओडिशा में हुए चुनाव में कांग्रेस खुदको हारता हुआ देख बौखला गया है. कांग्रेस ने पार्टी के 3 उम्मीदवार को निलंबित कर दिया है. यह जानकारी खुद पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

Odisha Rajya Sabha Elections: ओडिशा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ. पार्टी के उम्मीदवार की हार के पीछे क्रॉस वोटिंग का हाथ बताया जा रहा है. कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी के व्हिप (निर्देश) की अनदेखी कर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे को वोट दे दिया. इस वजह से पार्टी ने इन विधायकों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.
किन विधायकों पर लगा निलंबन
कांग्रेस ने तीन विधायकों को निलंबित किया है, जिसमें सनाखेमुंडी से रमेश चंद्र जेना, मोहाना से दसरथी गोमांगो और बारबटी-कटक से सोफिया फिरदौस है. ये सभी सोमवार को हुए राज्यसभा मतदान में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ गए. ओडिशा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इन लोगों ने पार्टी को धोखा दिया है, जो देश के साथ भी विश्वासघात है.
Ramesh Jena, MLA of Sana Khemundi, Sofia Firdous, MLA of Barabati Cuttack, and Dasarath Gamango, MLA of Mohahna, have been expelled from the party for defying the party whip and voting for a candidate supported by the BJP in the Rajya Sabha election. Those who betray Congress are… pic.twitter.com/KR8AgDLA7r
— Odisha Congress (@INCOdisha) March 17, 2026
पार्टी नेताओं का गुस्सा
ओडिशा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अरबिंद दास ने बताया कि पूरी घटना की जांच के बाद यह फैसला लिया गया. सभी विधायकों को पहले से साफ निर्देश दिए गए थे कि पार्टी उम्मीदवार को वोट दें, लेकिन इन तीनों ने जानबूझकर उल्लंघन किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि इनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है. अब संविधान की 10वीं अनुसूची (एंटी-डिफेक्शन लॉ) के तहत इनकी विधायकी रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू होगी.
विधायकी छिनने की तैयारी
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन विधायकों की सदस्यता खत्म कराने के लिए विधानसभा स्पीकर को जल्द नोटिस दिया जाएगा. क्रॉस वोटिंग को गंभीर अनुशासनहीनता माना जाता है, जिसके कारण विधायक अयोग्य घोषित हो सकते हैं और उनकी सीट खाली हो सकती है.
सियासी माहौल गर्म
यह घटना ओडिशा की सियासत में तनाव बढ़ा रही है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे की जीत हुई, जबकि कांग्रेस को झटका लगा. पार्टी अब ऐसे बागियों पर कड़ी नजर रख रही है ताकि आगे ऐसी हरकत न हो.


