UP में बंपर भर्ती! योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इस साल 81 हजार पदों पर होगी भर्तियां
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने घोषणा की कि इस वित्तीय वर्ष में पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए 81 हजार नए पदों पर भर्ती की जाएगी.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए यूपी पुलिस में बंपर भर्ती का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी. इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.सीएम योगी ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेरिट और आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए.
योगी सरकार का युवाओं को तोहफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे. सीएम योगी ने बैठक में कहा कि इस वित्तीय वर्ष में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी.
इतने पदों पर पुलिस भर्ती का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि हर चयन प्रक्रिया में मेरिट और आरक्षण नियमावली का कड़ाई से अनुपालन हो तथा शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री दफ्तर से जारी जानकारी में कहा गया कि यह भर्ती युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही प्रदेश को एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगी.
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में एक बार फिर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ तेज कार्रवाई की जाएगी.
पीआरवी-112 सेवा को और बेहतर बनाने के निर्देश
सीएम योगी ने पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट के औसत रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के प्रयास किए जाएं. उन्होंने निर्देश दिए कि पीआरवी वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय की जाए तथा उनका सतत मूवमेंट सुनिश्चित हो, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश जाए.


