उत्तराखंड: श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ समिति के अध्यक्ष बोले-मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर करें दर्शन

समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने महानिर्वाणी अखाड़े के उस बयान पर सहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा कि मंदिरों में दर्शन के दौरान 80 प्रतिशत शरीर कपड़े से ढ़का होना चाहिए। अजेंद्र अजय ने कहा कि लोगों को पर्यटन और धार्मिक स्थलों में फर्क समझना चाहिए।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों की अपनी परंपरा और मर्यादा होती है। हमें उसके अनुरूप मंदिर में मर्यादित आचरण करना चाहिए। साथ ही मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर दर्शन करें। अजेंद्र अजय महानिर्वाणी अखाड़े के बयान पर ये प्रतिक्रिया दी है। 

दरअसल, महानिर्वाणी अखाड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि महिला और पुरूष मंदिरों में दर्शन के लिए आ रहे है तो उनका 80 प्रतिशत शरीर कपड़ों से ढ़का होना चाहिए। साथ ही सभी को मंदिर की मर्यादाओं का भी ख्याल रखना होगा। 

अखाड़े के बयान पर अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी परंपरा होती है। हमें उसी माहौल के अनुरूप आचरण करना चाहिए। लोगों को पर्यटक और धार्मिक स्थलों में फर्क करना चाहिए। यादि आप धार्मिक की यात्रा पर जा रहे तो आपकी वेशभूषा मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थलों के अलावा करोड़ो लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। धर्मिक स्थलों की मान्यता से छेड़छाड़ का किसी को भी अधिकार नहीं है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag