क्या पीएम मोदी ढाका जाएंगे? तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में PM को मिला खास न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश से न्योता मिला है कि वे 17 फरवरी को तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों. बीएनपी ने हालिया चुनाव में भारी बहुमत से शानदार जीत हासिल की है. 17 साल के निर्वासन के बाद लौटे तारिक रहमान अब बांग्लादेश के नए पीएम बनने जा रहे हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

बांग्लादेश की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ आ चुका है. शेख हसीना के हटने के बाद हुए पहले राष्ट्रीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की भारी जीत के बाद पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. 17 फरवरी को ढाका में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है, जहां भारत सहित 13 देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है, हालांकि भारत की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मोदी की भागीदारी पर फैसला बाकी है. दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश में जुटे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के शामिल होने की उम्मीद है.

इन 13 देशों को भेजा गया निमंत्रण

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह के लिए 13 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है. इनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं. यह सूची क्षेत्रीय संतुलन और बांग्लादेश की नई विदेश नीति की झलक पेश करती है.

बीएनपी की भारी जीत और चुनाव परिणाम

बीएनपी ने 297 सीटों में से 209 पर जीत दर्ज की, जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 68 सीटें मिलीं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोका गया था. मतदान प्रतिशत 59.44 रहा. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात की. 

तारिक रहमान का भारत के प्रति रुख

लंदन में 17 साल के स्व-निर्वासन के बाद वापस लौटे तारिक रहमान ने चुनाव जीत के बाद भारत के साथ संबंधों पर पहली टिप्पणी में कहा कि बांग्लादेश के हित उनकी विदेश नीति का आधार होंगे.द इंटरेस्ट्स ऑफ बांग्लादेश एंड इट्स पीपल विल डिटर्मिन द अवर फॉरेन पॉलिसी  रहमान ने कहा, और वे भारत, चीन और पाकिस्तान जैसे क्षेत्रीय शक्तियों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना चाहते हैं, तथा किसी देश को मास्टर नहीं मानते. बीएनपी ने मोदी के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि वी लुक फॉरवर्ड टू एंगेजिंग कंस्ट्रक्टिवली विद इंडिया टू एडवांस अवर मल्टीफेसेटेड रिलेशनशिप, गाइडेड बाय म्यूचुअल रिस्पेक्ट, सेंसिटिविटी टू ईच अदर्स कॉन्सर्न्स, एंड अ शेयर्ड कमिटमेंट टू पीस, स्टेबिलिटी, एंड प्रॉस्पेरिटी इन अवर रीजन.

 Tarique Rahman Oath Ceremony
Tarique Rahman Oath Ceremony

शेख हसीना की स्थिति

अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटाई गईं शेख हसीना वर्तमान में भारत में रह रही हैं, जहां वे शरणार्थी की तरह आईं. बांग्लादेश ने प्रदर्शनों के दौरान मौतों के मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई है और उनका प्रत्यर्पण मांग रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag