रूस में भूकंप के बाद ज्वालामुखी ने मचाई दहशत, 600 साल बाद फटा क्रशेनिन्निकोव ज्वालामुखी

रूस के कामचाटका क्षेत्र में 600 साल बाद क्राशेनीनिकोव ज्वालामुखी फटा, जिसका संबंध हाल ही में आए भूकंप से जोड़ा जा रहा है. इस विस्फोट के बाद 6,000 मीटर ऊंचा राख का गुबार उठा, लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों पर इसका कोई खतरा नहीं है.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में स्थित क्रशेनिन्निकोव ज्वालामुखी ने शनिवार रात अचानक विस्फोट कर दिया, जो कि पिछले 600 वर्षों में इसका पहला पुष्ट विस्फोट माना जा रहा है. यह विस्फोट हाल ही में आए शक्तिशाली भूकंप से जुड़ा हो सकता है. यह जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी RIA और वैज्ञानिकों ने रविवार को साझा की.

1463 के बाद पहली बार लावा उगला

आपको बता दें कि कामचटका वोल्केनिक इरप्शन रिस्पॉन्स टीम की प्रमुख ओल्गा गिरिना ने RIA को बताया, "यह क्रशेनिन्निकोव ज्वालामुखी का 600 वर्षों में पहला ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित विस्फोट है." गिरिना ने यह भी जोड़ा कि इस विस्फोट का संबंध बुधवार को आए भूकंप से हो सकता है, जिसने प्रशांत महासागर तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी. उस भूकंप के बाद कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित सबसे सक्रिय ज्वालामुखी 'क्लूचेव्सकोय' भी फटा था.

ज्वालामुखी का इतिहास और भूगर्भीय संदर्भ
वोल्केनोलॉजी और सिस्मोलॉजी संस्थान के टेलीग्राम चैनल पर गिरिना ने बताया कि क्रशेनिन्निकोव ने पिछली बार 1463 (प्लस/माइनस 40 वर्ष) के आसपास लावा उगला था, और उसके बाद से कोई भी विस्फोट दर्ज नहीं किया गया था. यानी लगभग छह शताब्दियों से यह शांत अवस्था में था.

6,000 मीटर तक उठा राख का गुबार
रूस के आपातकालीन सेवाओं के मंत्रालय की कामचटका शाखा ने पुष्टि की है कि ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद राख का गुबार लगभग 6,000 मीटर (यानी 3.7 मील) तक ऊँचाई में उठ गया. मंत्रालय ने यह भी बताया कि यह राख का बादल पूर्व दिशा में प्रशांत महासागर की ओर बह रहा है. राहत की बात यह है कि राख के रास्ते में कोई भी आबादी वाला क्षेत्र नहीं है.

विमानों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
आपातकालीन मंत्रालय ने आगे बताया कि इस ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 'ऑरेंज एविएशन कोड' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि आसमान में उड़ रहे विमानों के लिए खतरे की संभावना बढ़ गई है. ज्वालामुखी की ऊँचाई लगभग 1,856 मीटर बताई गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag