अलास्का की धरती पर उतरे पुतिन तो अमेरिकी सैनिक घुटनों पर झुके, वायरल तस्वीरों से मचा भूचाल

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाक़ात सुर्खियों में रही। बैठक से ज्यादा वायरल हुआ वह वीडियो जिसमें अमेरिकी सैनिक घुटनों पर बैठे नज़र आए, जिस पर यूक्रेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

International News: भव्य स्वागत ने चौंकाया सबको अलास्का एयरबेस पर शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन का शाही अंदाज़ में स्वागत किया। यह 2018 के बाद पहली बार था जब दोनों नेता आमने-सामने बैठे। तीन घंटे तक चली इस बैठक के दौरान कैमरों का ध्यान स्वागत समारोह पर ज्यादा रहा। जैसे ही पुतिन का विमान उतरा, अमेरिकी सैनिक घुटनों पर बैठकर रेड कार्पेट बिछाते दिखाई दिए। वायरल वीडियो बना चर्चा सोशल मीडिया पर पुतिन की एंट्री का यह वीडियो आग की तरह फैल गया। वीडियो में सैनिकों को झुककर पुतिन के विमान के सामने व्यवस्था करते देखना दुनिया के लिए हैरानी का सबब बना। इसे देखकर लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर अमेरिकी सैनिक इस तरह क्यों पेश आए। यह तस्वीरें व्हाइट हाउस के संदेश से कहीं ज़्यादा गूंजती नज़र आईं।

यूक्रेन ने जताया ऐतराज़ यूक्रेन के पूर्व अधिकारी मुस्तफा नय्यम ने इस वीडियो को पोस्ट कर कहा कि यह दृश्य दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके मुताबिक, जिस पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोला, उसके लिए अमेरिकी सैनिक इस अंदाज़ में झुके। उन्होंने पूछा कि क्या यह लोकतंत्र की ताक़त का सही प्रदर्शन है या फिर एक कमज़ोरी। यूक्रेनी मीडिया ने भी इसको अपमानजनक बताया।

ट्रंप पुतिन मुस्कान, सीजफायर टला

ट्रंप की प्रतिक्रिया और बयान खुद को मास्टर डील मेकर कहने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन के साथ बैठक को सकारात्मक बताया। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि अभी सीजफायर पर कोई समझौता नहीं हो सका है। ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध खत्म करने का असली फ़ैसला अब जेलेंस्की और यूरोप के देशों पर है। उनके अनुसार, बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा।

ऐतिहासिक लम्हे को कैद किया गया प्लेन से उतरते ही पुतिन मुस्कुराते हुए ट्रंप से हाथ मिलाते नज़र आए। ट्रंप ताली बजाकर उनका अभिनंदन कर रहे थे। दोनों नेताओं की यह तस्वीरें पूरी दुनिया के मीडिया की सुर्खियां बन गईं। इसे पश्चिमी धरती पर पुतिन की वापसी और अमेरिकी ज़मीन पर उनकी एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है।

अलास्का मुलाक़ात से राजनीति में नए सवाल

भविष्य की राजनीति पर असर इस मुलाक़ात ने वैश्विक राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अमेरिका और रूस के रिश्तों में कोई नया मोड़ आएगा या फिर यह केवल प्रतीकात्मक मुलाक़ात थी? सैनिकों की घुटनों पर बैठी तस्वीरें और यूक्रेन की नाराज़गी आने वाले समय में चर्चाओं का हिस्सा रहेंगी। फिलहाल इतना तय है कि अलास्का की यह शाम कूटनीति के साथ-साथ ताक़त और इज़्ज़त का भी इम्तिहान थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag