चीन को भी पंसद आई भारत की नई संसद, सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखी ये बात

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत के नए संसद भवन की जमकर तारीफ की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी की।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

चीन अक्सर अपनी विस्तारवादी नीति के लिए जाना जाता है। वह समय-समय पर भारत का विरोध करता आया है। इतना ही नहीं कई बार भारत सरकार की आलोचना भी की है। इसके लिए चीनी सरकार अपने ग्लोबल टाइम्स का सहारा लेती है। लेकिन अब चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की है। 

विपक्ष ने भले ही संसद भवन के उद्घाटन समारोह से किनारा किया हो, लेकिन चीनी सरकार ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। चीनी ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि नई संसद के उद्घाटन के साथ ही भारत ने गुलामी के प्रतीक को अतीत में छोड़ दिया है। भारत ने गुलामी के प्रतीकों को खत्म करने के लिए अच्छा काम किया। 

ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में लिखा गया कि भारत सरकार औपनिवेशिक काल की सभी निशानियों को मिटा रहा है। भारत चाहता है कि वो विकास करे। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत का यह नया संसद भवन एक महान प्रतीक बनेगा। इसमें मोर, कमल का फूल और बरगद के पेड़ जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल किया गया। चीनी मीडिया ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की उभरती हुई छवि को पेश करने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए है। 

भारत की तारीफ के पीछे चीन की क्या मंशा हो सकती है? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि वैश्विक स्तर पर तेजी से विकसित हो रही है। आज भारत विकसित देश की तरह उभरता दिख रहा है। भारत आज एक ताकतवर देश के रूप में जाना जाता है। आज भारत के ज्यादातर देशों के साथ अच्छे संबध है। सुपर पावर अमेरिका के साथ भारत के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए है। अगले महीने पीएम मोदी अमेरिका की अधिकारिक यात्रा करने वाले है। यहीं वजह है कि आज चीन बैकफुट पर है। चीन की कोई भी चाल विश्व पटल पर भारत की छवि को हानि पहुंचा सकती है।

calender
31 May 2023, 06:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो