score Card

चीन में भ्रष्टाचार की बड़ी सजा ,पूर्व बैंक अधिकारी को उतारा मौत के घाट

चीन में भ्रष्टाचार के मामलों से बहुत सख्ती से निपटा जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में एक पूर्व बैंक अधिकारी के साथ क्या हुआ, जिसे भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था।

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

नई दिल्ली: चीन में भ्रष्टाचार के मामलों को बहुत ही सख्ती से लिया जाता है। हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए पूर्व बैंक अधिकारी के साथ जो हुआ ,वो जान कार आप भी दंग रह जायेंगे। चीन की सरकारी मीडिया CCTV ने बताया की चीन हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स के पूर्व बैंक अधिकारी बाई तियानहुई को 2014 से 2018 के बीच प्रोजेक्ट्स के अधिग्रहण और होल्डिंग में में फायदा पहुंचाने के बदले $156 मिलियन से रिश्वत रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाया गया।CHIH, चाइना हुआरोंग एसेट मैनेजमेंट की एक सब्सिडियरी कंपनी है, जो देश की सबसे बड़ी बैड-डेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है।
 जिसके बाद उन्हें फ़ासी की सजा सुना दी गयी.

दोषियों को दी जाती है 2 साल की मोहलत 

सरकारी मीडिया CCTV ने बताया की हुआरोंग के कुछ अन्य कर्मचारी भी भ्रस्टाचार मामले की जाँच में शामिल हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विराधी मिशन के तहत हुआरोंग कंपनी कई सालों से उनके निशाने पर थी। इसी कंपनी के पूर्व सीईओ लाई शियाओमिन को 1.8 अरब के घोटाले में दोषी पाया गया था. जिसके बाद उन्हें फ़ासी की सजा सुना दी गयी थी। चाइना में मौत की सजा 2 साल की मोहलत के सात दी जाती है जिसे बाद मे बदल कर उम्र कैद में कर दिया जाता है। हालांकि बाई तियानहुई के केस में कोई मोहलत नहीं दी गयी है। 

आखरी बार मिलने पहुंचे रिश्तेदार 

मई 2024 में बाई पर भ्रष्टचार का मुकदमा चल था। जहां तियानहुई की एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया। बाई ने सुप्रीम पीपल्स कोर्ट में अपील की जहा उसकी अपील ख़ारिज कर कर दी गयी और इसे अत्यंत गंभीर अपराध बता कर उसे दोषी करार दिया गया। फांसी से पहले बाई के रिश्तेदारों को उसे मिलने की इजाज़त दी गयी। चीन की सरकार फांसी के आकड़े सार्वजनिक नहीं करती। मगर  मानव अधिकार संगठनों के मुताबिक हर साल हज़ारों लोग को मौत के घाट उतार दिया जाता है।वित्तीय क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सज़ा पाने वाले बड़े नामों में बाई का नाम सबसे नया है।

calender
10 December 2025, 12:10 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag