'वो सिर्फ मेरा था… ,' महबूब की मय्यत पर भिड़ी दो प्रेमिकाएं, ताबूत पर चले लात-घूंसे

एक शख्स की मौत पर पूरा माहौल मातम में डूबा हुआ था. तभी अचानक उसके जनाजे पर दो खूबसूरत लड़कियां एक-दूसरे के बाल नोचने लगीं! वजह जानकर हैरानी होगी. दोनों को उसी वक्त पता चला कि उनका 'बाबू' एक ही था.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

अमेरिका में एक अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा हंगामा हो गया कि पूरा माहौल गमगीन से गदर में बदल गया. मृतक को अंतिम विदाई देने पहुंची दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं. दोनों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका एक ही शख्स से रिश्ता था. जैसे ही ताबूत के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और सच्चाई सामने आई, गुस्सा फूट पड़ा. दोनों महिलाएं ताबूत को ढाल बनाकर एक-दूसरे पर हमला करने लगीं. जो लोग आंसू पोछ रहे थे, वे अब दोनों को अलग करने की कोशिश में जुट गए. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच बहस छेड़ दी है.

जब मय्यत बन गई जंग का मैदान

अंतिम संस्कार के दौरान शांत माहौल अचानक बिगड़ गया. एक महिला ने अपना हक जताया तो दूसरी ने उसे धक्का देते हुए कहा कि 'वो मेरा था'. इस छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और फिर हाथापाई तक पहुंच गया. आसपास मौजूद लोग दोनों को छुड़ाने की नाकाम कोशिश करते नजर आए.

ताबूत के ऊपर भिड़ीं दो गर्लफ्रेंड्स

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं ताबूत के पास ही एक-दूसरे पर वार कर रही हैं. लात-घूंसों का सिलसिला शुरू हो गया. जिस शख्स के लिए यह लड़ाई हो रही थी, वह अब दुनिया छोड़ चुका था और दोनों को समझाने वाला कोई नहीं बचा था.

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

इस घटना ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी बेइज्जती क्यों की गई. कई यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है. कुछ ने लिखा कि 'मरकर भी चैन से नहीं जाने दिया गया', जबकि कुछ इसे धोखेबाजी का कुदरती इंसाफ बता रहे हैं. रिश्तों में वफादारी की अहमियत इस घटना ने अनोखे अंदाज में समझा दी है. झूठ और छल पर टिके रिश्तों का अंत अक्सर ऐसा कड़वा और सार्वजनिक तमाशा बन जाता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो