score Card

यदि आप भी हैं प्याज खाने के शौकीन तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो सकते हैं नुकसान

Side Effects of raw onion: खाने में प्याज का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है साथ ही लोगों को प्याज का सेवन सलाद के रूप में करना काफी पसंद होता है, लेकिन कच्चा प्याज रोजाना खाना शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • वेजिटेरियन खाना हो या फिर नॉन वेजिटेरियन खाना, सभी में प्याज का प्रयोग किया जाता है, लेकिन आप प्याज का कच्चा सेवन करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

Side Effects of raw onion: वेजिटेरियन खाना हो या फिर नॉन वेजिटेरियन खाना, सभी में प्याज का प्रयोग किया जाता है, लेकिन आप प्याज का कच्चा सेवन करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आप ने देखा होगा कि गर्मियों के दिनों में अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जो कई तरह की सलाद का सेवन करते हैं। बिना सलाद मिले कई लोग तो भोजन भी करना पसंद नहीं करते हैं।

जैसा की आप लोग जानते ही हैं कि प्याज का सेवन अनेक प्रकार की सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। प्याज डालने से सब्जियों का स्वाद और भी बढ़ जाता है। छोले-चावल और राजमा-चावल के साथ सलाद में प्याज खाना लोग बेहद ही पसंद करते हैं।इसके साथ ही सलाद में खाएं जाने वाले खीरा,पत्ता गोभी, गाजर और टमाटर के साथ प्याज का भी इस्तेमाल करते हैं।

जिस तरह प्याज के शरीर में फायदे देखे जा सकते हैं ठीक वैसे ही कच्चा प्याज के शरीर में नुकसान भी देखे जा सकते हैं। जो लोग रोजाना सलाद में कच्चा प्याज का सेवन करते है उन्हें इससे होने वाले नुकसानों के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी । आइए जानते है कि कच्चा प्याज खाने के शरीर में किस तरह से नुकसान हो सकते हैं?

जानें किस तरह से है कच्चा प्याज नुकसानदायक?

जिस प्याज को आप सलाद के रूप में इस्तेमाल करते है उसमें सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी और ई से भरपूर प्याज से शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम आयरन और फास्टफोरस भी मिलता है। इसके साथ ही प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण भी मौजूद होते है, जो कि हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

शुगर के मरीज

हाई शुगर वाले मरीजों को कच्चा प्याज के सेवन से दूर रहना चाहिए। यदि आप कच्चे प्याज का सेवन करेंगे तो आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है। यदि आपका मन प्याज खाने का कर रहा है तो डॉक्टर की सलाह से ही प्याज का सेवन करना चाहिए।

calender
06 June 2023, 02:55 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag