World Bicycle day: इस तरह से चलाए रोजाना साइकिल, फटाफट पिघलेगी आपके शरीर की चर्बी

World Bicycle day: हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।बचपन में तो सभी ने साइकिल चलाई होगी। क्या कभी आप ने सोचा है कि जिस साइकिल को आप चलाते हैं उससे आपके शरीर में किस तरह से फायदे मिलते हैं?

calender
03 June 2023, 05:33 PM IST

हाइलाइट

  • आज के समय में हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसके चलते हमारे शरीर में कई तरह की बिमारियां देखने को मिलती हैं।

World Bicycle day: आज के समय में हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसके चलते हमारे शरीर में कई तरह की बिमारियां देखने को मिलती हैं। खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करनी बेहद जरूरी होती है। साथ ही अधिकतर ऐसे लोग होते हैं जो अपने मोटे शरीर को लेकर काफी परेशान रहते हैं।जिसके चलते वह हर रोज भागदौड़ करते हैं ताकि जल्द से जल्द से उनका मोटापा कम हो सके।

इस बीजी लाइफस्टाइल में लोगों की फिजिकल एक्टिविटी बहुत ही कम हो चुकी है जिसके चलते लोग तरह-तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार लगातार बनते जा रहे हैं। मोटापे से कई लोग परेशान हैं लेकिन यदि आप चाहें तो थोड़ा-सा समय निकालकर अपने शरीर की बढ़ती चर्बी को कम कर सकते हैं।

अब आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या करें जिससे हमारा मोटापा कम हो जाए, तो इसके लिए सबसे पहले आप हर रोज कुछ समय निकालकर साइकिल चला सकते हैं इससे आप साइकिल चलाना भी सीखेंगे साथ ही आपके शरीर के लिए भी काफी जरूरी है।

वजन को करें कम

साइकिल एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जिसे करने से आपके शरीर में कई तरह के फायदे देखने को मिलेंगे। जो व्यक्ति काम के दौरान जिम नहीं जा पाते हैं ऐसे व्यक्तियों को रोजाना साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए।

अगर आप रोजाना 30 मिनट या उससे अधिक साइकिल चलाते हैं तो आपके शरीर में मौजूद चर्बी कम होने लगेगी क्योकि बॉडी के इस हिस्से में सबसे अधिक मूवमेंट होती है।इसके साथ ही करीब आधे घंटे के लिए साइकिल की सवारी करने से लगभग आप 300 किलो कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

मांसपेशियों में मददगार

साइकिल रोजाना चलाने से मांसपेशियों में भी मजबूती मिलती है। जब आप साइकिल चलाते हैं तो पैरों की मदद से पेडलिंग की जाती है। इस दौरान पैर ऊपर से नीचे की तरफ एक सर्कल में काम करता है इससे पैरों की मांसपेशियों से लेकर शरीर के निचले हिस्से और ऊपर के हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।

calender
03 June 2023, 05:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो