World liver Day 2023: लीवर को स्वस्थ रखने के लिए करें कुछ खास उपाय
World liver Day 2023: हमारे शरीर में अनेक प्रकार के महत्वपूर्ण अंग पाए जाते हैं।जिसमें एक लीवर का भी नाम आता है जो की हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है।इसीलिए लीवर को स्वस्थ रखना बेहद ही जरुरी है।

हाइलाइट
- लीवर को दो नामों से जाना जाता है पहला जिगर और दूसरा यकृत।यह हमारे शरीर में एक डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है।
World liver Day 2023: लीवर को दो नामों से जाना जाता है पहला जिगर और दूसरा यकृत। यह हमारे शरीर में एक डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है। जिसका अर्थ है कि ये हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थ को छानने का निरंतर कार्य करता रहता है।
इसके अलावा लीवर हमारे शरीर में भोजन को पचाने का काम भी करता है।यदि हमारा लीवर ठीक नहीं रहेगा तो हमे अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
लीवर की बढ़ती बीमारियों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लीवर डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है कि सभी लोगों को लीवर की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही नियमित रुप से बॉडी का चेकअप भी कराते रहना चाहिए।
यदि आप लीवर की छोटी से छोटी समस्या को हल्के में ले लेते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। लीवर की छोटी समस्याएं भी आगे चलकर गंभीर बीमारियां हो सकती है जिससे आपकी जान भी जा सकती है। आइए जानते है कि स्वस्थ लीवर की पहचान आप किस तरह से कर सकते हैं?
एनर्जेटिक महसूस करना
यदि आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि मेटाबॉलिज्म भी ठीक से काम कर रहा है जो कि स्वस्थ लीवर की पहचान है।
भोजन का पाचन
आप ने कई लोगों के मुंह से सुना होगा जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है। ऐसे लोगों के शरीर में भोजन नही पच पाता है।जिसके चलते गैस-एसिडिटी जैसी अनेक प्रकार की समस्याएं शरीर में आ जाती हैं।जिस व्यक्ति का स्वस्थ लीवर होता है उसे इस तरह की कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है।
भूख की समस्या होना
यदि किसी व्यक्ति के शरीर में लीवर को कोई भी समस्या आ जाती है, तो उसे ऐसे स्थिति में भूख लगना कम हो जाती है। जिससे उसके शरीर में भोजन की प्राप्ति नहीं हो पाती है जिससे शरीर कमजोर हो सकता है और अनेक बीमारियां शरीर में प्रवेश कर लेती हैं।जिस व्यक्ति को समय-समय पर भूख लगती है उसके शरीर लीवर स्वस्थ रहता है।
पीलिया होना
यदि किसी के शरीर में पीलिया जैसी बीमारी हो जाए, तो उसका इलाज किसी अच्छे डॉक्टर से करा लेना चाहिए। जब किसी व्यक्ति का लीवर स्वस्थ रहता है, तो उसे पीलिया की बीमारी आसानी से नहीं लग पाती है।यह लीवर स्वस्थ होने का संकेत है।
लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय
संतुलित आहार जरुर लें
यदि आपको अपना शरीर स्वस्थ रखना है तो सबसे पहले जंक फूड़ का त्याग करना होगा। लगातार जंक फूड के सेवन से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरुर करें।अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिनमें अनेक पोषक तत्व पाए जाते हो।
ग्रीन टी का सेवन
जैसा की आप लोग जानते ही हैं कि लीवर हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है।इसके साथ ही कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि लीवर के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद होती है।
यह लीवर की सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। ग्रीन टी में कई तरह क चीजें पाई जाती हैं जो की हमारे शरीर के लिए बेहद ही लाभदायक मानी जाती हैं।
अखरोट का सेवन
अखरोट में ओमेगा थ्री फैटी एसिड तथा ग्लूटाथिओन नामक तत्व पाए जाते हैं जो कि हानिकारक विषाक्त पदार्थों को अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अखरोट को लीवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।


