Akshaya Tritiya 2025: 29 और 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें अपने शहर के अनुसार
साल 2025 में अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा, जो सोना-चांदी की खरीदारी व पूजन के लिए अत्यंत शुभ है.

साल 2025 में अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल, बुधवार को अत्यंत शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो इसे और ज्यादा फलदायी बनाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई खरीदारी और पूजन का फल कभी क्षय नहीं होता यानी ये ‘अक्षय’ रहता है. ऐसे में ये तिथि शुभ कार्यों, निवेश और सोना-चांदी की खरीदारी के लिए अत्यंत उत्तम मानी जाती है.
पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम 05:31 बजे से हो रही है और इसका समापन 30 अप्रैल को दोपहर 02:12 बजे होगा. चूंकि उदया तिथि 30 अप्रैल को पड़ रही है, इसलिए पर्व इसी दिन मनाया जाएगा. लेकिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त 29 और 30 दोनों दिन उपलब्ध हैं.
अक्षय तृतीया 2025 की तिथि और समय
तिथि प्रारंभ: 29 अप्रैल 2025, शाम 05:31 बजे
तिथि समाप्ति: 30 अप्रैल 2025, दोपहर 02:12 बजे
पर्व मनाने की तिथि: 30 अप्रैल 2025 (उदया तिथि के आधार पर)
29 अप्रैल को सोना-चांदी खरीदारी का शुभ समय
समय: 29 अप्रैल शाम 05:31 बजे से 30 अप्रैल सुबह 05:41 बजे तक
अवधि: कुल 12 घंटे 11 मिनट
30 अप्रैल को खरीदारी और पूजन का शुभ मुहूर्त
समय: सुबह 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक
अवधि: कुल 8 घंटे 30 मिनट
29 अप्रैल की चौघड़िया अनुसार शुभ मुहूर्त
सायाह्न लाभ काल: रात 08:16 बजे से 09:37 बजे तक
रात्रि के शुभ मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 10:57 बजे से 30 अप्रैल सुबह 03:00 बजे तक
30 अप्रैल की चौघड़िया अनुसार पूजन मुहूर्त
प्रातः लाभ व अमृत काल: सुबह 05:41 बजे से 09:00 बजे तक
शुभ काल: सुबह 10:39 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
शहर अनुसार पूजन व खरीदारी का विशेष समय
शहर मुहूर्त समय
पुणे 06:08 AM - 12:32 PM
नई दिल्ली 05:41 AM - 12:18 PM
चेन्नई 05:49 AM - 12:06 PM
जयपुर 05:49 AM - 12:24 PM
हैदराबाद 05:51 AM - 12:13 PM
गुरुग्राम 05:42 AM - 12:19 PM
चंडीगढ़ 05:40 AM - 12:20 PM
कोलकाता 05:05 AM - 11:34 AM
मुंबई 06:11 AM - 12:36 PM
बेंगलुरु 05:59 AM - 12:17 PM
अहमदाबाद 06:07 AM - 12:37 PM
नोएडा 05:41 AM - 12:18 PM
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी कई ज्योतिषीय स्रोतों व पंचांगों के आधार पर दी गई है. सभी से अनुरोध है कि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य करें.


