मां लक्ष्मी को घर बुलाने के लिए चाहिए न कोई मंतर, न तामझाम… बस इन छोटी बातों का पालन कर लीजिए
शुक्रवार की शाम मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ समय होता है। न जप चाहिए, न कोई बड़ा हवन। बस ये 5 सरल उपाय करें और देखिए कैसे धन-धान्य की देवी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार।

धार्मिक न्यूज. आज हर कोई चाहता है कि उसकी मेहनत रंग लाए, घर धन-धान्य से भरा रहे और कभी पैसों की तंगी न हो। लेकिन हम सब जानते हैं कि सिर्फ परिश्रम काफी नहीं होता, जब तक मां लक्ष्मी की कृपा न हो। वह कृपा भी तभी आती है, जब हम उन्हें सच्चे मन से आमंत्रित करें। मगर मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल होता है। अगर घर में नेगेटिव ऊर्जा हो, गंदगी हो या प्रेम न हो, तो वे रुकती नहीं हैं। ऐसे में कुछ बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी स्थायी रूप से आपके घर में वास कर सकती हैं।
1. शुक्रवार को चावल की खीर और पान का बीड़ा चढ़ाएं
देवी लक्ष्मी को दूध से बनी चीज़ें बेहद प्रिय हैं। विशेषकर खीर। शुक्रवार की शाम दूध, चावल और चीनी से बनी खीर में केसर मिलाकर देवी को अर्पित करें। साथ ही पान का बीड़ा भी भेंट करें। पान समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। ये दोनों चीज़ें मिलकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं।
2. सिंघाड़ा: जल का फल, भाग्य का संकेत
मां लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुईं, इसलिए जल से जुड़े फल उन्हें प्रिय हैं। सिंघाड़ा उन्हीं में से एक है। शुक्रवार की शाम पूजा के बाद सिंघाड़ा चढ़ाएं और फिर प्रसाद स्वरूप बांटें। यह सौभाग्य को आकर्षित करता है और घर की समृद्धि बढ़ाता है।
3. फूलों और चंदन की सुगंध से करें स्वागत
मां लक्ष्मी जहां सुगंध होती है, वहीं वास करती हैं। गुलाब, कमल और चंपा जैसे पवित्र फूल देवी को अत्यंत प्रिय हैं। शुक्रवार की शाम पूजा स्थल को इन फूलों से सजाएं। कमल विशेष रूप से मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, इसलिए इसका महत्व सबसे अधिक है। इसके साथ चंदन का लेप जरूर करें। इसकी ठंडक और दिव्य गंध वातावरण को पवित्र बनाती है और देवी को आकर्षित करती है। जब घर महकता है, तब धन की देवी स्वयं खिंची चली आती हैं।
4. लाल रंग से सजाएं श्रद्धा का आँगन
लाल रंग शक्ति, सौंदर्य और ऐश्वर्य का प्रतीक है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें लाल चुनरी, लाल वस्त्र या लाल चूड़ियां अर्पित करें। विवाहित स्त्रियां यह उपाय विशेष रूप से करें, क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। साथ ही यह घर की स्त्रियों के माध्यम से समृद्धि और स्थायित्व लाता है।
5. दीपों से करें दिल से निवेदन
शुक्रवार की शाम घर के हर कोने को रौशनी से भर दीजिए। खासकर पूजा स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं। दीप जलाते समय सच्चे मन से कहें — “हे मां लक्ष्मी, मेरे घर में प्रेम, शांति और समृद्धि बनी रहे।” यह निवेदन ईश्वर के कानों तक ज़रूर पहुंचता है। दीपक की लौ जितनी स्थिर होती है, उतनी स्थिर देवी की कृपा भी होती है।


