score Card

Good Friday 2023: 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता हैं गुड फ्राइडे, जाने पूरा सच क्या है?

ईसाई धर्म में इस उत्सव को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह कई गैर-ईसाइयों के लिए भी एक खुशी का समय होता है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए कई तरह के त्याग भी कर दिए इतना ही नहीं उन्होंने अपने जीवन का भी त्याग कर दिया।

Good Friday 2023: ईसाई धर्म के लोगों में गुड फ्राइडे के उत्सव को काफी महत्व दिया जाता है। साथ ही कई लोगों का मानना है कि इस दिने को शोक दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातानाएं देने के बाद जब सूली पर चढ़ाया था, तो उस दिन शुक्रवार का दिन था।

ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए कई तरह के त्याग भी कर दिए इतना ही नहीं उन्होंने अपने जीवन का भी त्याग कर दिया। इसीलिए इस शुक्रवार का दिन ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है।गुड फ्राइडे को होली डे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी पुकारा जाता है।साथ ही ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह की कुर्बानी दिवस के रुप में मनाते हैं।

क्या है ईस्टर संडे?

ईसाई के पवित्र ग्रंथ बाइबल में यह भी बताया जाता है कि लगभग 6 घंटे तक इसा मसीह को कीलों से ठोका गया था। फिर उन्हें लटकाया गाया था, जब यह सब कुछ हो रहा था,तो आखिर 3 घंटे पूरे राज्य में अंधेरा छा गया और यीशु मसीह के प्राण त्यागने के बाद कब्रे टूटने लगी थी।

कुछ मान्यताओं के अनुसार सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुन: जीवित हो गए थे।उस दिन रविवार का दिन था। जिसे पूरी दुनिया में ईस्टर संडे के रुप में मनाया जाता है।

क्या है इस दिन का महत्व?

माना जाता है कि जो लोग ईसाई धर्म में आते हैं ऐसे लोग 40 दिन तक उपवास रखते हैं वहीं कुछ लगो सिर्फ शुक्रवार को उपवास करते हैं।इस दिन को लेंट कह जाता है, लोग इस दिन चर्च और घरों में सजावट की वस्तुएं कपड़े से ढक देते हैं, और चर्च में काले कपड़े पहनकर लोग शोक जताते हैं साथ ही प्रभु यीशु से अपने गुनाहों की माफी मागते हैं।

  ईसा मसीह के अंतिम सात वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है।इसके अलावा कहा जाता है कि प्रभु यीशु के बलिदान को लोग आज के दिन सभी के साथ मिलकर चर्च में याद करते हैं.

calender
07 April 2023, 01:30 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag