MS Dhoni Birthday: इंग्लैंड में मनाया माही ने अपना जन्मदिन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी 41वां जन्मदिन मना रहें हैं। इस बार अपना बर्थडे धोनी लंदन में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मना रहे है। आईपीएल खत्म होने के बाद से धोनी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां बीता रहे है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपनी 41वां जन्मदिन मना रहें हैं। इस बार अपना बर्थडे धोनी लंदन में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मना रहे है। आईपीएल खत्म होने के बाद से धोनी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां बीता रहे है। इस बीच बुधवार देर रात को साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी को केक काटते हुए देखा जा सकता है। बताते चले धोनी के जन्मदिन पर उनके कई खास दोस्त मौजूद रहे, इनमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल थे।
इंस्टाग्राम पर साक्षी ने धोनी का केक काटते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई वीडियो लगाई। इन फोटो वीडियो को देखकर पता चलता है कि धोनी के बर्थडे पर ऋषभ पंत के अलावा और कौन-कौन शामिल हुआ।
साल 2020 में कोरोना महामारी ने दस्तक दी और इसी बीच धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब धोनी सिर्फ आईपीएल में ही नजर आते है। आपकों बता दे, धोनी को खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मभूषण, पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


