पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का यू-टर्न! भारत के साथ रिश्ते बचाने के लिए सरकार ने अपने खिलाड़ियों पर फोड़ा बॉयकॉट का ठीकरा
टी20 विश्व कप को लेकर लगातार बांग्लादेश अपना रुख बदल रहा है. पहले बांग्लादेश सरकार ने भारत में मैच नहीं खेलने का फैसला लिया था, लेकिन अब सरकार अपनी बात से मुकर कर सारा ठीकरा बीसीबी और खिलाड़ियों पर फोड़ दिया है.

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की अनुपस्थिति का विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. पहले बांग्लादेश सरकार ने भारत में मैच नहीं खेलने के फैसले में साफ-साफ कहा था कि हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा पहले है, लेकिन अब सरकार ने पलटकर सारा दोष बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और खिलाड़ियों पर डाल दिया है. दरअसल ये यू-टर्न खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने लिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है.
पहले क्या था सरकार का रुख?
जनवरी के अंत में ढाका में खिलाड़ियों से मीटिंग के बाद आसिफ नजरुल ने कहा था कि भारत न जाने का फैसला सरकार ने लिया है. जिसके पीछे की वजह उन्होंने सुरक्षा की चिंता बताई.
बीसीबी ने आईसीसी से मांग की थी कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने यह मांग ठुकरा दी. नजरुल ने तब साफ कहा था कि सरकार ने टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया है.
नजरुल का यू-टर्न
हाल ही में नजरुल ने अपना पुराना बयान बदल दिया. उन्होंने कहा कि विश्व कप में हिस्सा न लेने का निर्णय बीसीबी और खिलाड़ियों ने खुद लिया था. सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं था.
उन्होंने कहा, "इस फैसले में कोई अफसोस नहीं है. बीसीबी और खिलाड़ियों ने देश के क्रिकेट की सुरक्षा, लोगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए बलिदान दिया." नजरुल ने सरकार पर किसी भी हस्तक्षेप से इनकार किया और कहा कि यह खिलाड़ियों व बोर्ड का अपना फैसला था.
🚨 ANOTHER U-TURN UNFOLDED. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 11, 2026
- Bangladesh's sports advisor has insisted that BCB and Bangladesh players decided to not participate in the T20 World Cup, and not by the government. pic.twitter.com/gIQK5hO32l
स्कॉटलैंड को मिली जगह
बांग्लादेश के बहिष्कार के बाद आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया. स्कॉटलैंड अब ग्रुप में खेल रहा है. आईसीसी ने बीसीबी पर कोई सजा नहीं दी, लेकिन बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया.
यह पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद बीसीबी ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत में मैच न खेलने की बात कही.


