KKR vs SRH: पहली जीत की तलाश में कोलकाता-हैदराबाद, प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग तक यहां देखें सभी डिटेल्स
आईपीएल 2026 का छठा मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि दोनों ही अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुके हैं.

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला गुरुवार 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी हैं, इसलिए इस मुकाबले में वापसी करने का दबाव रहेगा.
केकेआर ने टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला और 220 रन बनाने के बावजूद 6 विकेट से हार गई. वहीं SRH को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट से शिकस्त मिली, जहां कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाज नहीं चल सके.
KKR बनाम SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें केकेआर ने 20 मैच जीते और एसआरएच ने 10 मैच अपने नाम किए. केकेआर का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन एसआरएच ने कुछ मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है.
SRH मुख्य रिकॉर्ड्स
सर्वोच्च स्कोर: एसआरएच का 278/3 (2025 में दिल्ली में)
सबसे कम स्कोर: एसआरएच का 113 (2024 में चेन्नई में)
रनों से सबसे बड़ी जीत: एसआरएच ने 110 रनों से जीत हासिल की
विकेटों से सबसे बड़ी जीत: एसआरएच ने 9 विकेट से जीत दर्ज की
SRH की व्यक्तिगत उपलब्धियां
- सबसे ज्यादा रन: डेविड वार्नर (एसआरएच)- 619 रन
- सबसे ज्यादा विकेट: आंद्रे रसेल (केकेआर)- 25 विकेट
- सबसे ज्यादा छक्के: आंद्रे रसेल और डेविड वार्नर- (26-26 छक्के)
KKR बनाम SRH लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप इस मुकाबले को घर बैठे देखना चाहते हैं तो आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल (JioStar) पर आसानी से देख सकते हैं. इसके आलावा आप अगर इसे फोन में लाइव देखना चाहते हैं तो आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन.


