WPL: मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला, कांटे की टक्कर में कौन मारेगा बाजी?
वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला की आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस महिला टीम ने इस सीजन में अब तक सिर्फ एक ही मैच गंवाया है. दिलचस्प बात यह है कि वह हार दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के खिलाफ ही आई थी.

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस महिला और दिल्ली कैपिटल्स महिला आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें अपनी पिछली जीत के साथ इस मुकाबले में उतरेंगी और जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी.
मुंबई इंडियंस महिला टीम ने इस सीजन में अब तक सिर्फ एक ही मैच गंवाया है. दिलचस्प बात यह है कि वह हार दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के खिलाफ ही आई थी. 15 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस महिला टीम ने WPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था, जबकि दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम पिछले दो सीजन में उपविजेता रही है. इस बार दिल्ली की टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
कब होगा मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच?
यह मुकाबला शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा यह मैच?
यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.
किस समय शुरू होगा मुकाबला?
मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला का मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा.
कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.


