score Card

बिहार के गया में कोविड की एंट्री से हड़कंप, 4 लोग पॉजिटिव मिले, प्रशासन अलर्ट

गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद गया का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। इन चार पर्यटकों के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

देश में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों को अब कोरोना का डर सताने लगा है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई लेवल बैठक की थी। इसमें राज्य सरकारों को कोरोना को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे। बता दें कि यूपी के आगरा में चीन से लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं अब बिहार के गया में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

गया एयरपोर्ट पर 4 संक्रमित मिले

जानकारी के मुताबिक, गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद गया का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। इन चार पर्यटकों के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। प्रशासन हर स्तर पर जांच में जुटा हुआ है ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जा सके।

बता दें कि गया में दो दिवसीय बौद्ध सेमिनार का आयोजन होने वाला है। ये सेमिनार काफी बड़े लेवल पर होगा। इसमें दलाई लामा भी हिस्सा लेंगे। वहीं विश्व के कई कोनों से बौद्ध भिक्षु भी इस सेमिनार में शामिल होंगे। इस वजह से गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। इसी टेस्ट के दौरान चार संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन अलर्ट नज़र आ रहा है।

calender
26 December 2022, 12:10 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag