मुंबई में वाहनों पर जबरन चिपकाए गए‘I Love Muhammad’ स्टीकर्स, देखे Video
I Love Muhammad controversy: मुंबई के कुर्ला में 30 सितंबर को 'I Love Muhammad' स्टिकर वाहनों पर जबरन चिपकाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसने विवाद खड़ा कर दिया. पुलिस मौजूद थी पर कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा नेता कीरित सोमैया ने कड़ी कार्रवाई की मांग की. मुंबई पुलिस चुप है जबकि बरेली से शुरू हुआ तनाव देशभर में फैल रहा है.

I Love Muhammad controversy: मुंबई के कुर्ला इलाके में 30 सितंबर को 'I Love Muhammad' के स्टिकर जबरन वाहनों पर चिपकाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसने विवाद को हवा दे दी है. घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती दिखी. भाजपा नेता कीरित सोमैया ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
यह विवाद 'I Love Muhammad' को लेकर देशभर में पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा रहा है. उत्तर प्रदेश के बरेली से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब महाराष्ट्र समेत कई जगहों तक फैल चुके हैं जहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है.
केरित सोमैया ने पुलिस पर लगाई कार्रवाई न करने की चुप्पी की आलोचना
भीड़ में पुलिस मौजूद रहने के बावजूद भी 'I Love Muhammad' के स्टिकर जबरन चिपकाए जाने का वीडियो केरित सोमैया ने X पर साझा किया. उन्होंने मराठी में कहा कि लक्ष्मी बाई सड़क, कुर्ला, पुलिस मौजूद है. 'I Love Muhammad' के स्टिकर चिपकाए जा रहे हैं. मैं अभी वहां जा रहा हूं. पुलिस को कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने इस ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को भी टैग किया.
हा व्हिडिओ पहा
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) September 30, 2025
LBS रोड कुर्ला येथे पोलिसांचा हजेरीत
I love Mohammed
स्टिकर्स चिटकवण्याची दादागिरी
मी आत्ता येथे जात आहे
पोलिसांनी कारवाई करावीच लागणार @BJP4India @Dev_Fadnavis pic.twitter.com/LaA8rZQN3p
'I Love Muhammad' विवाद और बढ़ता तनाव
देश में ‘I Love Muhammad’ को लेकर पहले भी विवाद और हिंसा हो चुकी है. उत्तर प्रदेश के बरेली में इस विषय पर हिंसक प्रदर्शन हुए. जहां इस्लामी विद्वान मौलाना तौकीर रजा खान द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को रद्द किए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया. शुक्रवार की नमाज के दौरान हुई झड़पों में कई घायल हुए थे. तौकीर रजा खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
अहमदनगर में ‘I Love Muhammad’ पर बवाल
29 सितंबर को महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी ‘I Love Muhammad’ को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए और सड़कों पर ग्रैफिटी पाई गई. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अहमदनगर-छत्रपति संभाजीनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. पत्थरबाजी के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सुमनात घाटगे ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग किया गया. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. स्थिति नियंत्रण में है. नागरिक अफवाहों पर विश्वास न करें.
महाराष्ट्र सरकार ने दिखाई सख्ती
इन प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने साफ कहा कि जो भी सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


